देश

Lok Sabha Elections: सपा ने कसी कमर, इन सीटों पर चुन लिए प्रत्याशी! जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल और अखिलेश

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी पूरे जोर-शोर से लगी हुई है. सपा ने अपनी तैयारियों के मद्देनजर अपने उम्मीदवार चुनना शुरू कर दिया है. वहीं सपा ने इंडिया गठबंधन के साथ भी चुनाव लड़ने की तैयारी की है. हालांकि सीट बंटबारे पर अभी तक कोई बात नहीं हो पा रही है. कांग्रेस और सपा के बीच अक्सर सीटों को लेकर रस्साकसी होती रहती है. गठबंधन में सपा के अलावा कांग्रेस, आरएलडी और कुछ पार्टियां होंगी, लेकिन अभी तक सीटों का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है.

वहीं सपा ने फिलहाल गठबंधन को साइड करते हुए अपने प्रत्याशियों को चुनना शुरू कर दिया है. ऐसे में कुछ नाम सामने आए हैं. जो इन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

सपा ने लोकसभा के लिए कसी कमर

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन हाल ही में शिवपाल यादव ने भी वहीं से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. ऐसे में देखने होगा यह सीट किसके पाले में जा सकती है. इसके अलावा यादव मैनपुरी मैनपुरी से ही चुनाव लड़ेंगी. वह मौजूदा समय में भी यहीं से सांसद हैं. इससे पहले मुलायम सिंह यहां से सांसद हुआ करते थे. वहीं पार्टी के दिग्गज नेता धर्मेंद्र यादव अपनी सीट बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी इस बार फिर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेगे.

इसके अलावा चाचा शिवपाल खुद आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे.  सपा के दिग्गज नेता लालजी प्रसाद वर्मा का अंबेडकर नगर से चुनाव लड़ना तय है. इसके अलावा अवधेश प्रसाद का भी फैजाबाद सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago