बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने बिहार-झारखंड के चर्चित बालू और कोल माइनिंग माफिया पूंज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की पटना जोनल ऑफिस के ईडी अधिकारियों द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है. पूंज कुमार सिंह झारखंड धनबाद का रहने वाला है. पूंज सिंह पहले से ही जांच एजेंसी ईडी के रडार पर थे.
बताया जा रहा है कि ब्रॉडसन कंपनी से जुड़े अधिकारी भी ईडी की रडार पर है. इससे पहले 16 मार्च को ईडी ने बिहार और झारखंड में चार जगहों पर छापेमारी की थी. यह छापेमारी बालू कारोबार से जुड़े ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पुंज कुमार सिंह के तीन और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर हुई थी.
ईडी ने 9 मार्च को ब्रॉडसन के अधिकारी अशोक कुमार और अजय राय के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी. इससे से पहले ईडी ने एमएलसी राधाचरण सेठ और लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी. सुभाष यादव के ठिकाने से दो करोड़ से अधिक कैश और कागजात बरामद हुए थे. उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. पूंज कुमार सिंह पर करीब 210 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुकदमा दर्ज है. बालू घोटाले के 250 करोड़ रुपये के मामले में जून 2023 में ईडी ने झारखंड के 11 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें बालू के.अवैध कारोबार को लेकर कई रिकॉर्ड मिले थे.
ये भी पढ़ें- दिल्ली कोर्ट ने अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…