देश

ईडी की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बैंक खातों और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 766 खाते फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत एक बड़े अवैध सट्टेबाज़ी और जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में ईडी कोलकाता की टीम ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में फैले कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई उन संगठित अपराधियों के खिलाफ की गई, जो ‘म्यूल अकाउंट’ यानी फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सट्टा और जुआ जैसे गैरकानूनी कार्यों को अंजाम दे रहे थे.

ईडी की इस तलाशी कार्रवाई में कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइसेज़, मोबाइल फोन, लैपटॉप और लेन-देन से संबंधित डिजिटल डेटा जब्त किया गया है. इस दौरान ईडी ने 766 म्यूल बैंक अकाउंट्स और 17 डेबिट/क्रेडिट कार्ड फ्रीज कर दिए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन में किया जा रहा था.

इस मामले में दो लोगों – विशाल भारद्वाज उर्फ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर – को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को कोलकाता की माननीय विशेष अदालत (PMLA) में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिनों की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया है. एजेंसी के मुताबिक, ये आरोपी सट्टेबाज़ी और जुआ से कमाए गए पैसे को इन फर्जी खातों के जरिए ट्रांसफर कर रहे थे और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए उसे वैध बनाने की कोशिश कर रहे थे.

ईडी का मानना है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय रैकेट है, जिसका नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है. एजेंसी अब डिजिटल डिवाइसेज़ से मिले डेटा की फॉरेंसिक जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. इस कार्रवाई को ईडी ने देश में बढ़ती डिजिटल ठगी, अवैध सट्टेबाज़ी और हवाला नेटवर्क पर कड़ी चोट बताया है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

4 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

8 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

35 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

49 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago