देश

Land for job scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार

बिहार में जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लालू यादव परिवार के करीबी अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है. अमित कात्याल एक बिजनेसमैन हैं. इसके साथ ही एके इन्फोसिस्टम के प्रमोटर हैं. ये कंपनी भी जमीन के बदले नौकरी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थी. अमित कात्याल और इन्फोसिस्टम CBI और ED की तरफ से की जा रही जांच के दायरे में है.

लालू यादव के करीबी हैं अमित कात्याल

ईडी के मुताबिक, अमित कात्याल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी होने के साथ ही मामले में लाभ लेने वाली एके इन्फोसिस्टम पूर्व डायरेक्टर भी रह चुके हैं. एके इन्फोसिस्टम साउथ दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पते पर रजिस्टर्ड है. जिसे लालू प्रसाद यादव का परिवार इसे आवासीय के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था.

यह भी पढ़ें- India Pakistan: पाक की कैद से छूटे 80 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटे, सामने आया VIDEO

ईडी ने इसी साल मार्च के महीने में एक बयान में कहा था कि “संपत्ति को कागज पर मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के रूप में घोषित किया गया है, लेकिन इसका उपयोग विशेष रूप से तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आवासीय परिसर के रूप में किया जा रहा है.”

600 करोड़ के घोटाले का आरोप

बता दें कि सीबीआई ने कथित घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी के अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. ईडी के मुताबिक, दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि ये घोटाला करीब 600 करोड़ रुपये का है. जुलाई में सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में एक आरोप पत्र दायर किया था. जिसमें एके इन्फोसिस्टम को आरोपी बनाया गया था.

14 साल पुराना है मामला

गौरतलब है कि ये कथित घोटाला 14 साल पुराना है. उस समय लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. दावा किया जा रहा है कि लालू यादव ने लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीनें लिखवा ली थी. पहले उन्हें ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया, बाद में जब जमीन लालू यादव को मिली तो उन्हें रेग्यूलर कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

5 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

57 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago