Bigg Boss 17: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 17’ शुरुआत से ही फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. शो अब जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के बीच कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा होता नजर आ रहा है. बिग बॉस के घर में खुद को सेफ रखने के लिए हर कोई एक दूसरे को दक्का दे रहे हैं. बाकी कंटेस्टेंट की बात तो छोड़िए घर में कपल के बीच भी तगड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. ऐसे में अब हर किसी को वीकेंड का वार का इंतजार रहता है.
बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस प्रोमो की शुरुआत सलमान खान से होते ही है. सलमान, ऐश्वर्या शर्मा की ठीक वैसे ही नकल उतारते हैं जैसा वो अपने पति नील संग झगड़े के दौरान करती हैं. सलमान कहते हैं, ‘ऐ तू चल तू चल… ऐश्वर्या आप नील को उस मुकाम पर लेकर जाना चाह रही हो कि ये आपसे बदतमीजी करे. कितना पेशेंस आप इसका ट्राई करोगी. जिस तरह से आप नील से बात करती हैं वो ठीक नहीं है. ये बड़ा ही टॉक्सिक रिलेशनशिप बनने वाला है जो एक भयंकर रिश्ते की शुरुआत है.’
बता दें, प्रोमो के दूसरे हिस्से में सलमान खान, मन्नारा चोपड़ा की भी क्लास लगाते हुए नजर आते हैं. वह कहते हैं कि आपके पास बहुत सारी समस्याएं हैं इसलिए मैं बैठकर आपकी बात सुन सकता हूं. वहीं अंत में कैटरीना कैफ भाईजान के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचती दिख रही हैं.
आपको बता दें कि आज इस वीकेंड का वार में बिग बॉस के मंच पर कटरीना कैफ, भारती सिंह और उनके पति आने वाले हैं. कटरीना अपनी फिल्म टाइगर 3 का प्रमोशन करने आ रही हैं. ये फिल्म कल यानी दिवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान लीड रोल में हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…