NEET Paper Leak Case: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी माना है कि नीट में कुछ स्थानों से विसंगतियां सामने आई हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस गड़बड़ी में जो भी दोषी पाए जाएंगे, फिर चाहे वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) भी हो, उसको भी बख्शा नहीं जाएगा. सरकार विसंगतियों के सुधार का कार्य कर रही है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने “नीट में कुछ विसंगतियां ध्यान में आई हैं. सरकार उसके सुधार के काम में लगी है. जहां-जहां इस प्रकार की गड़बड़ियों की सूचना पुख्ता जानकारी के साथ मिल रही है, उस पर कोर्ट की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा शत-प्रतिशत पारदर्शी हो, सरकार उसके लिए प्रतिबद्ध है.”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “मैं सभी छात्रों को आश्वस्त करते हुए फिर एक बार कहना चाहता हूं कि यह सारा विषय कोर्ट की नजर में है. सुप्रीम कोर्ट खुद एक प्रकार से इस पर नजर रखे हुए है. हम कुछ भी गड़बड़ी नहीं होने देंगे और जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनको दोषी ठहराया जाएगा, उन पर कार्रवाई भी होगी.”
गौरतलब है कि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल और छात्र संगठन एमबीबीएस जैसे मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली नीट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस ने नीट का पर्चा लीक होने का आरोप लगाया है. इसको लेकर स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है.
यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना को लेकर किए जा रहे दावे पर सरकार ने जारी किया बयान, स्कीम में बदलाव को लेकर कही ये बात
कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा मंत्री को नीट घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच का आदेश देना चाहिए. जिन केंद्रों पर बड़े हाई स्कोरर हैं, उनके वीडियो जारी किए जाने चाहिए. इससे घोटाले की पहचान हो सकेगी. पता लग सकेगा की परीक्षा के बाद या एनटीए कार्यालय में ओएमआर भरा गया था या अन्य कोई गड़बड़ी हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…