Sonali Bendre
Sonali Bendre: बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी की कोई सीमा नहीं होती है. कई बार फैन अपने पसंदीदा कलाकार के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो जाते हैं. मगर कई बार फैंस अपना प्यार दिखाने के चक्कर में कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो घातक भी साबित होती है. फैंस से जुड़ा ऐसा ही एक अनुभव बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया है.
एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. एक्ट्रेस के न जाने कितने फैंस हैं, जो उनसे मिलने की आस लगाए रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके एक ऐसे फैन के बारे में बात हुई जिसने एक्ट्रेस से न मिल पाने की वजह से सुसाइड कर लिया था.
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में सोनाली से उनके फैन के सुसाइड के बारे में पूछा गया जिसे सुनकर एक्ट्रेस खुद हैरान थीं. सोनाली से जब पूछा गया कि वो 1990 में भोपाल गई थीं तो उनका एक फैन उनसे मिल नहीं पाया था. इसलिए उसने नदी में कूद कर जान दे दी थी. ये सुनकर सोनाली ने हैरान होकर कहा, ‘क्या ये सच है? कोई ऐसा कैसे कर सकता है.’ उन्हें इस बात पर जरा भी यकीन ही नहीं हुआ.
बॉलीवुड सितारों के लिए दीवानगी के बारे में अपने विचार रखते हुए सोनाली ने आगे कहा, ‘मैं किसी के लिए इस तरह के जुनून को समझ नहीं सकती’. उन्होंने कहा कि वो ये समझने में हमेशा असमर्थ रही हैं कि कोई किसी इंसान को इस हद तक कैसे पसंद कर सकता है.
आगे सोनाली से फैंस की हरकतों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- मुझे खून से लिखी फैंस की चिट्ठियां आती थीं. हमने पता करने की कोशिश कि ये असली खून से लिखी गई हैं. ऐसा होता था तो दिल टूट जाता था. बेहतर है आप तारीफ करिए और वहीं तक सीमित रखिए.
ये भी पढ़ें: Father’s Day के मौके पर Varun Dhawan ने दिखाई बेटी की पहली तस्वीर, पोस्ट के कैप्शन ने लोगों को कर दिया इमोशनल
सोनाली बेंद्रे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज के सीजन-2 में देखा गया था. इसके अलावा सोनाली सरफरोश, हम साथ साथ हैं, दिलजले, भाई, जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सोनाली को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं और उन्होंने अपने इतने लंबे करियर में सोनाली दर्जनों फिल्मों में और कई टीवी रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं. उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है जो उनको और उनके काम को बेहद पसंद करती है.
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…