देश

Mann Ki Baat: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारी, यूपी में 55 हजार स्थानों पर सुनेगी भाजपा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को भाजपा यूपी में यादगार बनाने जा रही है. इसीलिए पीएम के इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है और प्रदेश में करीब 55 हजार बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है. खबर सामने आ रही है कि भाजपा प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में ऐसे 100 कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है.

30 अप्रैल को होगा आयोजन

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रसारण 30 अप्रैल को होने जा रहा है. चूंकि यूपी में इस समय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार चल रहा है. ऐसे में भाजपा इस प्रयास में है कि अगर इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ते हैं तो पार्टी को उसी अनुपात में निकाय चुनाव में लाभ भी मिल सकता है. इसलिए पार्टी कार्यक्रम के 100वें संस्करण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी है.

ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष कर चुके हैं सभी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग

पार्टी सूत्रों की मानें तो इस सम्बंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी सहित सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कर चुके हैं. तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर रहे हैं. वहीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने मीडिया को जानकारी दी कि भाजपा महानगरों में हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित करेगी.

इस तरह कार्यक्रम आयोजित करने की बनाई जा रही है योजना

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नगर पालिका परिषदों में हर दो बूथ को मिलाकर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक तीन बूथ पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की गई है. इसके लिए जगह-जगह बड़े स्तर पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी. चूंकि यह 100वां संस्करण है, इसलिए पार्टी का प्रयास है कि बूथ स्तर पर सुने जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम 100 लोग एकत्र हो जाएं.

रेल यात्रियों को भी जोड़ा जाएगा इस कार्यक्रम से

‘मन की बात’ के 100वें संस्करण को यादगार बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों के संयोजन के लिए संबंधित विधायक, एक पार्टी पदाधिकारी और उसी विधान सभा क्षेत्र के एक आइटी कार्यकर्ता की टोली बनायी गई है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि रेल यात्रियों को भी इस कार्यक्रम से जोडऩे की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं. इसे स्कैन कर यात्री मन की बात कार्यक्रम से आसानी से जुड़ सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

23 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago