देश

UP News: आजम खान को एक और बड़ा झटका, BSA ऑफिस में तैनात बाबू तौफ़ीक़ अहमद गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

सुरेश दिवाकर

UP News: सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) को एक और बड़ा झटका लगा है. BSA ऑफिस में तैनात बाबू तौफ़ीक़ अहमद को गिफ्तार कर लिया गया है. वह वर्तमान में बीएसए ऑफिस मुरादाबाद में तैनात है. तौफ़ीक़ पर आज़म खान के रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मान्यता दिलवाने का आरोप है. इस मामले में आज़म खान और तंजीन फातिमा पर भी आरोप लगा था, लेकिन इन्हें जमानत मिल चुकी है.

बता दें कि आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा ही रामपुर पब्लिक स्कूल को संचालित किया जा रहा था. आज़म खान जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. स्कूल के मामले में जानकारी सामने आई थी कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसकी मान्यता ली गई थी, जिसमें बाबू तौफीक अहमद का बड़ा हाथ था. उसने ही इस पूरे मामले में कागजी हेरफेर किया था. फिलहाल तौफीक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि अब पूरे मामले को लेकर पुलिस तौफीक से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि तौफीक की गिरफ्तारी के बाद आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: माफिया अतीक के जेल में बंद बेटों उमर और अली के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि हाल ही में तमाम शिकायतें मिलने के बाद रामपुर पब्लिक स्कूल को रामपुर प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था. दरअसल तमाम खामियां मिलने के बाद शासन द्वारा जौहर ट्रस्ट से संबंधित शोध संस्थान पर लीज को निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने पत्र जारी किया था. अल्पसंख्यक विभाग द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल को दो बार नोटिस जारी किया गया था और 15 दिन की मोहलत दी गई थी बावजूद इसके स्कूल प्रशासन द्वारा जौहर शोध संस्थान परिसर को खाली नहीं किया गया था.

इसी के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय दोनों विभाग द्वारा निर्णय लेकर रामपुर पब्लिक स्कूल को सील कर दिया गया था. इस स्कूल को लेकर तमाम शिकायतें रामपुर प्रशासन को मिली थी. जिला प्रशासन द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल की जोहर शोध संस्थान परिसर को सील कर कब्जा अल्पसंख्यक विभाग को सौंप दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

48 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago