शाह -शिंदे के बीच दिल्ली में महाराष्ट्र की सियासत पर चर्चा
नई दिल्ली– महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के बाद नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार दिल्ली के दौरे पर हैं. शिवसेना पार्टी पर उद्धव-शिंदे गुट के दावे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. जिससे पहले शिंदे ने गुरुवार देर रात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. दोनों के बीच आधे घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा हुई. इस दौरान अमित शाह ने शिंदे से महाराष्ट्र के कई जरुरी मुद्दों पर बात की. सीएम एकनाथ शिंदे अपने कुछ मंत्रियों औऱ पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली दौरे पर गए हुए थे. दिल्ली में ठहरने का उनका कार्यक्रम 21 तारीख तक था, लेकिन उन्होने अमित शाह से मुलाकात करने के लिए अपने दिल्ली दौरे को बढ़ा दिया और गुरुवार को शाह से बैठक की.
केंन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी उनसे ये शिष्टाचार भेंट थी. महाराष्ट्र के विकास के लिए अमित शाह से कई मुद्दों पर चर्चा की गई है. दरअसल महाराष्ट्र में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे औऱ शिंदे गुट में आगामी दशहरा रैली और वेदांता प्रोजेक्ट को लेकर खींचतान चल रही है. दोनों पक्ष चाहते है कि उनके द्वारा महाराष्ट्र में दशहरा में भव्य आयोजन किया जाए. दोनों गुट इसे महाराष्ट्र में अपनी ताकत के प्रदर्शन को जोड़कर देख रहे हैं. ऐसे में शिंदे की अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में इस बात की तेजी से चर्चा हो रही है.
महाराष्ट्र में बाला साहब ठाकरे की पार्टी शिवसेना पर उनके बेटे उद्धव ठाकरे और पार्टी से ही अलग होकर अपनी अलग राह पकड़ने वाले एकनाथ शिंदे दोनो अपना-अपना दावा कर रहे हैं. यह मामला फिलहाल चुनाव आयोग में चल रहा है. इसी मामले पर 27 सिंतबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुनवाई से पहले एकनाथ शिंदे की गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है.
-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…