नवीनतम

भगवान की मूर्ति छूने पर दलित परिवार पर 60 हजार रुपये का जुर्माना, आठ गिरफ्तार

कोलार (कर्नाटक) – हमारे देश में लगातार धर्म और जाति के नाम पर घटनाएं सामने आती रहती है. वहीं एक मामला कोलार जिले के उलेराहल्ली गांव से आया है.जहां एक दलित लड़के पर इसलिए जुर्माना लगा दिया गया है क्योंकि उसने भगवान की मूर्ति को छू लिया था. कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में  भगवान की मूर्ति को छूने के आरोप में एक दलित लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया. इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तार लोगों की पहचान नारायणस्वामी, रमेश आर., चलापति, मोहन राव और चिन्नाय्या के नाम पर हुई है.बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान निकाली जाने वाली मूर्ति को छूने पर आरोपियों ने दलित लड़के चेतन की पिटाई की थी.

इस घटना के बाद गांव के बुर्जुगों ने लड़के के मां को फोन किया और बताया कि उसके बेटे ने भगवान की मूर्ति को छू लिया है, इसलिए वह नए सिरे से फिर से जुलूस निकालेंगे. लेकिन इसके लिए उन्हें सजा के तौर पर 60,000 रुपये देना पड़ेगा. साथ ही धमकी दी कि जुर्माना नहीं भरने पर उनका बहिष्कार किया जाएगा.

अधिकारियों ने शुरू में इस घटना से मुंह फेर लिया. लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्होंने मंदिर का ताला तोड़कर दलित परिवारों को देवता के दर्शन करने की अनुमति दी. मलूर कांग्रेस विधायक के.वाई. नंजे गौड़ा ने दलित लड़के के परिवार से मुलाकात की और सुरक्षा का आश्वासन दिया.

स्थानीय निवासियों ने कहा कि एक मंदिर का निर्माण कार्य किया गया था और इसी पृष्ठभूमि में, ग्रामीणों ने गांव में त्योहार मनाने का फैसला किया था. गांव के लीडरों ने दलित लड़के के परिवार से कहा था कि वे तब तक गांव में प्रवेश न करें, जब तक कि वे जुर्माना राशि नहीं कर देते हैं.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

1 hour ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

3 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago