Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Election Results 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की बंपर जीत, तेलंगाना में ‘पंजे’ ने किया कमाल

Election Results 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. जिसमें से कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी ने 3 राज्यों में सरकार बनाई है

4 में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी

4 में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी

Election Results 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है. चार में से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे उसके पक्ष में आए हैं. इनमें मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान शामिल हैं. इन राज्‍यों में बीजेपी का सरकार बनाने का रास्‍ता साफ हो गया है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने कमाल कर दिखाया है. हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी की दो राज्यों में सरकार चली गई है. बीजेपी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने शाम को पार्टी मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism