होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
दिसंबर महीने की शुरुआत में देश के लगभग सभी हिस्सों में सर्दी शुरू हो गई है. वहीं बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवात का संकट मंडरा रहा है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इस कम दबाव के क्षेत्र के रविवार को मजबूत होकर चक्रवात में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने चक्रवात मिचोंग के कारण अगले दो दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है. आज बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है.
देश की उत्तरी भागों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान में गिरावट होने वाली है. वहीं देश की राजधानी समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप देखने को मिल रहा है. साथ ही दक्षिण भारत के चेन्नई और बेंगलुरू जैसे शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है.
बात करें दिल्ली के तापमान की तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया है. साथ ही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहने वाला है. तापमान गिरने से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है. वहीं देश के पहाड़ी राज्यों के मुख्य शहरों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिसकी वजह से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू कश्मीर के लेह में 3.6 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- Election Results 2023: चुनाव नतीजों से पहले इन 4 राज्यों को लेकर कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में गहरे दबाव में बदल जाएगा. इसके चलते आज 3 दिसंबर को चक्रवात बनने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 12 घंटों में चक्रवात के गंभीर चक्रवात में बदलने की अत्यधिक संभावना है. 4 दिसंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तट पर एक चक्रवात आने की संभावना है.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…