देश

वायनाड लोकसभा सीट पर जल्द होंगे चुनाव : चुनाव आयोग ने पार्टियों को भेजा पत्र, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी सीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई केरल की वायनाड सीट पर जल्द ही उपचुनाव होंगे. उपचुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि इसी साल 23 मार्च को मोदी सरनेम को लेकर दिए गए एक बयान के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई थी. जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट से जीत दर्ज की थी.

निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों को 5 जून को पत्र भेज दिया था

वहीं वायनाड में उपचुनाव कराए जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों को 5 जून को पत्र भेज दिया था. जिसमें कहा गया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)और वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) प्रणालियों के सत्यापन के बाद 7 जून को मॉक मतदान कराया जाएगा जिसके बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा.

यह भी पढ़ें- सीएम अशोक गहलोत अगर युवाओं को मौका देते हैं तो मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव : विधायक भरत सिंह

मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान वायनाड में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर क्यों होते हैं ? जिसको लेकर बीजेपी के सांसद ने राहुल गांधी के खिलाफ एक समुदाय को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. मामला चार साल से कोर्ट में चल रहा था. जिसमें सूरत की कोर्ट ने 23 मार्च को फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद ही संसद से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago