देश

Wrestlers Protest: SIT ने 180 लोगों से की पूछताछ, बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह होगी पेश

भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले की जांच चल रही है. जिसमें दिल्ली पुलिस की जांच की जांच पूरी होने ही वाली है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसआईटी बृजभूषण के खिलाफ दर्ज दो मामलों की जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते अदालत में पेश करेगी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक की अपनी जांच के तहत SIT ने 180 से अधिक लोगों से पूछताछ की है.

180 लोगों से एसआईटी ने की पूछताछ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं, गवाहों, बृजभूषण सिंह के सहयोगियों, कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों सहित 180 लोगों से एसआईटी ने अब तक पूछताछ की है. उन्होंने आगे कहा, इन लोगों से शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और दो एफआईआर में उल्लिखित विशेष घटनाओं के बारे में पूछताछ की गई थी. इसके साथ ही इन लोगों से बृजभूषण के अपने सहकर्मियों और सहयोगियों के प्रति रवैये और महिला पहलवानों के साथ उनके व्यवहार के बारे में भी पूछा गया है.

इसे भी पढ़ें : सीएम अशोक गहलोत अगर युवाओं को मौका देते हैं तो मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव : विधायक भरत सिंह

बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 मामलों से संबंधित जांच रिपोर्ट अब तक एकत्र की गई है.जिसे सबूतों के साथ अगले सप्ताह कोर्ट में सौंपी जायेगी. दरअसल  बृजभूषण सिंह के ऊपर सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इनमें एक नाबालिग पहलवान है, जिसकी शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. जिसको लेकर देश के नामी पहलवान, बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

अनुराग ठाकुर से पहलवानों की मुलाकात

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की.अनुराग ठाकुर के साथ बैठक से पहले भी पहलवानों ने साफ कर दिया था कि उन्हें यौन उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मंजूर नही है. पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, हम देखेंगे कि सरकार हमें क्या प्रस्ताव देती है. हमारी प्रमुख मांग बृजभूषण की गिरफ्तारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

1 minute ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

19 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

34 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

42 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

49 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

52 minutes ago