देश

Rajasthan Election 2023: भाजपा की लहर के बीच राजस्थान में कैसा रहा आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन?

Aam Aadmi Party Rajasthan : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना समेत 4 राज्यों के नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी हो रहे हैं. मतगणना के रुझानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है. वहीं, अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की कोई चर्चा नहीं हो रही. दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने इस बार राजस्थान में अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

राजस्थान की कुल 199 सीटों पर हुए चुनाव के बाद रविवार, 3 दिसंबर की दोपहर 1:40 बजे तक भाजपा अकेले ही 100 के पार हो गई. रुझानों में उसे 112 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, ये संख्या उसे पिछली बार मिली सीटों से 41 ज्यादा है. वहीं, कांग्रेस 2018 के मुकाबले 38 सीटें कम लाती दिख रही है. उसे रुझानों में 70 सीटें मिलीं. इस बार राजस्थान की 16 सीटें ऐसी हैं…जहां न तो कांग्रेस और न ही भाजपा के प्रत्याशी जीतते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस भाजपा से इतर 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं. वहीं, एक सीट भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत ली है.

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन राजस्थान में काफी निराशाजनक रहा है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी. आम आदमी पार्टी ने चार बार अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के लिए रैलियां की, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश में कम दिख रहा है. पार्टी में दिग्गज नेताओं की गैर-मौजूदगी से यह चुनाव केवल औपचारिकता वाला नजर आया. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने मतदान से पहले ही चुनावी मैदान छोड़ दिया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जयपुर और हनुमानगढ़ में तिरंगा यात्राएं निकालीं, लेकिन चुनावी दिनों में वह प्रदेश में सक्रिय नजर नहीं आए.

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस को दी बड़ी चोट, तेलंगाना ने लगाया ‘मरहम’

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट आने तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आ रहा था. हालांकि, उसके बाद दिल्ली में जैसे-जैसे ​आप के दिग्गज नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां कार्रवाई करने लगीं, तो पार्टी के दिग्गज नेताओं का राजस्थान में चुनावी अभियान कमतर होता गया. केजरीवाल की ही बात करें तो सीबीआई ने उन्हें समन भेजकर डर बिठा दिया. सीबीआई की एंट्री के बाद केजरीवाल उतने मुखर नहीं नजर आए, जितना कार्यकर्ता उनसे उम्मीद कर रहे थे. अलवर की रामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी विश्वेंदर सिंह ने जरूर लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन चुनाव में कोई भी दिग्गज नेता मतदाताओं को खासा प्रभावित नहीं कर सके.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

2 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

6 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

40 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

40 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

44 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

59 minutes ago