देश

Unnao News: तूफानी पंखे में दौड़ी बिजली, 1 परिवार के 4 बच्चों की मौत, सदमे में माता-पिता, गांव में पसरा मातम

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है. रविवार को यहां करंट की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतकों में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, हादसा घर में रखे फर्राटा फैन में करंट आ जाने के कारण हुआ है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. बच्चों के माता-पिता व अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

घटना थाना बारासगवर क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव से सामने आई है. गांव वालों ने बताया कि, वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे. उनके चार बच्चे मयंक (9), हिमांशी (8), हिमांक (6) और मानसी (4) घर पर अकेले थे और चारों बच्चे खेल रहे थे. बताया जा रहा है कि, इसी बीच घर में रखे फर्राटा पंखे में करंट उतर गया और एक बच्चा उसकी चपेट में आ गया. जब एक बच्चा पंखे से चिपक गया और चीखने लगा तो दूसरी बच्चा भी वहां पहुंच गया और उसको कुछ समझ नहीं आया तो वह पहले चिपके बच्चे को पकड़ कर खींचने लगा. इस पर वो भी चिपक गया. इतने में अन्य बच्चे भी वहां आ गए और सभी एक-दूसरे से चिपक गए. इसके बाद बच्चों की चीख सुनकर लोग घर की ओर दौड़े. पड़ोसी जब घर में गए तो उनके होश उड़ गए, क्योंकी सभी बच्चे करंट के कारण एक-दूसरे से चिपक कर बेहोशी की हालत में पड़े थे. बताया जा रहा है कि, इससे पहले कि लोग बच्चों को अस्पताल ले जाते, चारो की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकदल ने लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, विजेंदर सिंह ने सपा-रालोद पर साधा निशाना

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. पड़ोसियों की सूचना पर वीरेंद्र और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो चारों बच्चों को देखकर बदहवास हो गए. एक साथ अपने सभी बच्चों को मौत के मुंह में गया देखकर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मां बच्चों से लिपट कर बिलख-बिलखकर रोती रही. तो वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे को लेकर उन्नाव सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि, थाना बारासगवर क्षेत्र के लालवंत खोया गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सरोज के घर में रखे फर्राटा फैन में करंट उतर आया था, जिससे उसकी चपेट में आकर उनके चारों बच्चों की मौत हो गई है. इस हादसे में उनके दो बेटे और दो बेटियों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थाना प्रभारी बारासगवर पहुंचे हैं औऱ आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 hours ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago