दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
गुरपतवंत सिंह पन्नू ( Image Source : PTI )
Gurpatwant Singh Pannun news: विदेश में रहकर भारत के खिलाफ जुबानी जहर उगलने वाले सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने केस दर्ज किया है. पन्नू ने पिछले दिनों एअर इंडिया के यात्रियों को धमकी दी थी. साथ ही वह सिखों को भारत के खिलाफ हमले के लिए उकसा चुका है. पन्नू से जुड़े कई आरोपी अब तक दबोचे जा चुके हैं.
आज नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 120बी, 153ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के सेक्शन 10, 12, 16, 17, 18, 18बी और 20 के तहत भी केस किया गया है. केस दर्ज करते हुए NIA ने कहा कि वो सिखों और अन्य धार्मिक समूहों के बीच नफरत बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है.
एनआईए (NIA) ने बयान जारी कर बताया कि पन्नू ने चार नवंबर को एक वीडियो जारी किया था. इसमें वो सिखों से कह रहा है कि वो एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट से यात्रा नहीं करें क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा. NIA ने बताया कि पन्नू भारत में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए गलत नैरेटिव फैला रहा है. वो सिखों और अन्य धार्मिक समूहों के बीच नफरत बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है.
पन्नू ने इस महीने की शुरूआत में ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने के लिए कह रहे हैं. उसने कहा- ”ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी. 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल न करें, वरना आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी. पन्नू ने यह भी कहा था कि दिल्ली का IGI एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और उसका नाम बदल दिया जाएगा.
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…