एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान
इजरायल-हमास के बीच चल रहा युद्ध अब और भी घातक रूप लेने लगा है. इजरायल ने जमीनी लड़ाई को गाजा में शुरू कर दिया है. जिसके बाद से गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार की सारी सेवाओं को बंद कर दिया गया है. जिसके चलते मानवीय सहायता पहुंचाने वालों को काफी परेशानी हो रही है. इसी को देखते हुए अब एलन मस्क ने बड़ा वादा किया है. मस्क ने कहा है कि वह गाजा पट्टी में मानवीय राहत के लिए अपनी इंटरनेट सेवाएं देने वाली स्टारलिंक कंपनी के जरिए इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे.
वहीं मस्क के इस ऐलान के बाद इजरायल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने कहा है कि उनका देश मस्क के इस कदम के खिलाफ लड़ेगा. करही ने लिखा, “हमास इसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए करेगा. शायद मस्क हमारे अपहृत नवजातों, बेटों, बेटियों, बुजुर्गों की रिहाई के साथ इसकी शर्त रखने को तैयार होंगे. उन सभी को! तब तक, मेरा कार्यालय स्टारलिंक के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखेगा.”
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि ” 2.2 मिलियन की आबादी के लिए सभी संचार बंद करना अस्वीकार्य है. पत्रकार, चिकित्सा पेशेवर, मानवीय प्रयास और निर्दोष सभी खतरे में हैं.” “मुझे नहीं पता कि इस तरह के कृत्य का बचाव कैसे किया जा सकता है.” इस पोस्ट पर एलन मस्क ने जवाब देते हुए कहा कि “स्टारलिंक गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्टिविटी का समर्थन करेगा.”
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: UN में जॉर्डन का सीजफायर प्रस्ताव, चीन-पाक का समर्थन… भारत ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?
बता दें कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक इंटरनेट सेवा प्रदान करती है. स्टारलिंक के विकास में उनकी अंतरिक्ष उड़ान भरने वाली कंपनी SpaceX का अहम योगदान है. स्पेसएक्स के पास अंतरिक्ष में 42 हजार उपग्रह मौजूद हैं. जिसके जरिए एलन मस्क की कंपनी कहीं भी इंटरनेट की सेवाएं दे सकते हैं.
बता दें कि हमास के हमले और इजरायली सेना के जवाबी कार्रवाई में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली सेना ने अब आसमान और जमीन से हमास के ठिकाने को तबाह करने की ठानी है. इजरायली सेना अब टैंकों के साथ गाजा में प्रवेश कर गई है. चुन-चुनकर हमास के लड़ाकों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. इजरायली सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से अपने नागरिकों को भी हथियार थमा दिया है. जगह-जगह नागरिकों को बंदूक दी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…