देश

Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल की पार्टी में शामिल हुआ कांग्रेस का ये दिग्गज नेता, अशोक गहलोत का है खासमखास

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. 200 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा और 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी. मतदान में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा हुआ है. ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी जीत के लिए तमाम वादे और दावे जनता के बीच पहुंचकर कर रहे हैं. दूसरे दलों में सेंधमारी से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में शुमार अजय त्रिवेदी ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी का दामन थाम लिया.

अजय त्रिवेदी का RLP के साथ जाना कांग्रेस को बड़ा झटका

अजय त्रिवेदी का RLP के साथ जाना चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है. जिसमें हनुमान बेनीवाल खींवसर से चुनाव लड़ेंगे. अभी तक चुनावी मैदान में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी थी. जिसमें एक और नाम जुड़ गया है.

RLP ने किया है चंद्रशेखर की भीम आर्मी से गठबंधन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने चंद्रशेखर आजाद की भीम आर्मी से गठबंधन किया है. जिसके बाद बेनीवाल ने उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी की थी. मौजूदा विधायक पुखराज गर्ग भोपालगढ़ से मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी को मैदान में उतारा है. वहीं आरएलपी में शामिल हुए अजय त्रिवेदी को जोधपुर शहर से प्रत्याशी बनाया गया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हुए अजय त्रिवेदी कांग्रेस प्रदेश स्तर पर कई अहम पदों पर रह चुके हैं. नाम की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें- “हमारी 50 साल की राजनीति में ED ने कभी चुनाव के समय छापेमारी नहीं की, एक दिन BJP भी भुगतेगी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला हमला

कांग्रेस पर जमकर बरसे अजय त्रिवेदी

डॉक्टर अजय त्रिवेदी ने पार्टी ज्वॉइन करने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होना है. पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती है. कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

4 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

8 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

11 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

36 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago