देश

Emaar Properties ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, अब भारत के मुख्य शहरों पर फोकस

Emaar Properties: दुनिया में ऐसी बहुत सारी चीज़ें होती है जो काफी ज्यादा फेमस होती है और उन्ही में से एक बुर्ज खलीफा का नाम भी शामिल है जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में प्रसिद्ध है. दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा विश्व के सबसे धनी शहरों में से एक दुबई में स्थित है. गगनचुंबी इस इमारत को बनाने से पहले कभी कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतनी ऊंची इमारत बनाई भी जा सकती है. लेकिन इस सोच को साकार करने के पीछे जो नाम है वो हैं मोहमद अलाब्बर जो Emaar Properties के चेयरमैन हैं. मोहम्मद अलाब्बर दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एम्मार प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक से कहीं अधिक हैं, जिन्होने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का निर्माण किया था.

मोहमद अलाब्बर Emaar Properties के चेयरमैन हैं. Emaar Properties संयुक्त अरब अमीरात की एक रियल एस्टेट कंपनी है. ये कंपनी बुर्ज खलीफा के अलावा भी कई और बेहतरीन इमारतें बना चुकी है जैसे की Dubai Mall, Dubai Marin… फिलहाल Emaar Properties के पास दुनिया के कई देशो जैसे की भारत, सऊदी अरब, तुर्की, लेबनॉन, मिस्र, पाकिस्तान, सीरिया, इराक में प्रोजेक्ट्स चल रही है. Emaar Properties hospitality सेक्टर में कई प्रोजेक्ट्स हैं. 50 से अधिक होटल हैं. शॉपिंग मॉल, व्यवसाय और आवासीय क्षेत्र में भी Emaar Properties बड़ा नाम है. मोहम्मद अलाब्बर आज पश्चिम एशिया में अमेज़ॅन को भी टक्कर दे रहे हैं और संयुक्त अरब अमीरात के पहले डिजिटल बैंक ज़ैंड का नेतृत्व कर रहे हैं.

 

दुबई और कई देशों में सफलता के झंडे गाड़ चुका एम्मार प्रॉपर्टीज भारत में भी रियल एस्टेट क्षेत्र में पैर पसारने के मिशन में जुटा हुआ है. पिछले 20 सालों से भारत में एम्मार प्रॉपर्टीज रियल एस्टेट में व्यवसाय कर रहा है.

साल 2005 में 8,500 करोड़ रुपये की निवेश योजना के साथ Emaar Properties ने भारत के रियल एस्टेट के बाजार में प्रवेश किया था. हालांकि कई मौकों पर ख़राब साझेदारी के कारण सफलता नहीं मिली. लेकिन पीएम मोदी की अगुआई में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत उभरा है. ऐसे में मोहम्मद अलाब्बर को भारत से बहुत उम्मीदें हैं. खास तौर पर भारत में hospitality सेक्टर का भविष्य बहुत अच्छा है. इसके अलावा शॉपिंग मॉल व्यवसाय में भी भारत में तेजी आई है. ऐसे में आने वाले दिनों में भारत के मुख्य शहरों पर Emaar Properties का फोकस होगा.

पीएम मोदी ने 2028 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य में रियल एस्टेट एक प्रमुख सेक्टर साबित होगा. जिसमें Emaar Properties जैसे प्लेयर अच्छी खासी भूमिका निभा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

52 seconds ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

13 minutes ago

अयोध्या से जनकपुर धाम जाने वाली नई ट्रेन को 23 नवंबर को पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…

52 minutes ago

8 राज्यों में 26 बच्चों का सौदा! रायपुर के गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार; कैसे होता था काम?

Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…

59 minutes ago

मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…

1 hour ago