देश

10 साल में बदल गया भारत! इमैनुएल मैक्रों ने AI Summit में की UPI की तारीफ

India AI Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) के चौथे दिन भारत की तकनीकी ताकत का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा. मंच पर जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भाषण देने आए, तो उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “नमस्ते” कहकर की, जिस पर पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मैक्रों ने भारत के डिजिटललाइजेशन को दुनिया के लिए एक बेहतरीन मिसाल बताया.

‘भारत ने रचा इतिहास’ (Emmanuel Macron On UPI)

राष्ट्रपति मैक्रों ने खुले शब्दों में कहा कि तकनीकी क्षेत्र में भारत ने वो कारनामा अंजाम दिया है, जो दुनिया का कोई और देश नहीं कर सका. मैक्रों ने भारत के इंडिया स्टैक ओपन इंटरऑपरेबल सॉवरेन (India Stack Open Interoperable Sovereign) मॉडल को डिजिटल दुनिया का सबसे बेहतरीन ढांचा करार दिया. उन्होंने भारत के तीन सबसे बड़े डिजिटल माइलस्टोन गिनाए.

  • 1.4 अरब लोगों के लिए सुरक्षित डिजिटल पहचान (आधार) का मजबूत सिस्टम तैयार करना.
  • हर महीने 20 अरब (20 Billion) से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम (UPI) विकसित करना.
  • देश के नागरिकों के लिए 50 करोड़ (500 Million) डिजिटल हेल्थ आईडी जारी करना.

10 साल में बदली तस्वीर (Emmanuel Macron In AI Summit )

अपने भाषण को आम आदमी से जोड़ते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक शानदार उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि दस साल पहले मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर (सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाला) कागजात न होने के कारण बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था. लेकिन आज वही शख्स अपने मोबाइल फोन और क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए डिजिटल पेमेंट ले रहा है.” मैक्रों ने इसे तकनीक के जरिए आई सामाजिक और आर्थिक क्रांति की सबसे स्पष्ट तस्वीर बताया.

ये भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट 2026: भारत मंडपम से गूंजा पीएम मोदी का ‘सर्वजन हिताय’ का मंत्र

100 देशों का महाकुंभ (AI Summit India)

बुधवार को पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में दुनिया के सबसे ताकतवर नेता जुटे हैं. मंच पर मैक्रों के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम समेत 100 देशों के 500 से अधिक AI दिग्गज मौजूद हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

7 minutes ago

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

24 minutes ago

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

26 minutes ago

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

39 minutes ago