India AI Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) के चौथे दिन भारत की तकनीकी ताकत का डंका एक बार फिर पूरी दुनिया में बजा. मंच पर जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भाषण देने आए, तो उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “नमस्ते” कहकर की, जिस पर पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मैक्रों ने भारत के डिजिटललाइजेशन को दुनिया के लिए एक बेहतरीन मिसाल बताया.
#WATCH | Delhi: At the #IndiaAIImpactSummit2026, French President Emmanuel Macron says, “10 years ago, a street vendor in Mumbai could not open a bank account. No address, no papers, no access and today the same vendor accepts payments on his phone…”
(Source: DD News) pic.twitter.com/GYzgmu1Eqg
— ANI (@ANI) February 19, 2026
‘भारत ने रचा इतिहास’ (Emmanuel Macron On UPI)
राष्ट्रपति मैक्रों ने खुले शब्दों में कहा कि तकनीकी क्षेत्र में भारत ने वो कारनामा अंजाम दिया है, जो दुनिया का कोई और देश नहीं कर सका. मैक्रों ने भारत के इंडिया स्टैक ओपन इंटरऑपरेबल सॉवरेन (India Stack Open Interoperable Sovereign) मॉडल को डिजिटल दुनिया का सबसे बेहतरीन ढांचा करार दिया. उन्होंने भारत के तीन सबसे बड़े डिजिटल माइलस्टोन गिनाए.
- 1.4 अरब लोगों के लिए सुरक्षित डिजिटल पहचान (आधार) का मजबूत सिस्टम तैयार करना.
- हर महीने 20 अरब (20 Billion) से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम (UPI) विकसित करना.
- देश के नागरिकों के लिए 50 करोड़ (500 Million) डिजिटल हेल्थ आईडी जारी करना.
10 साल में बदली तस्वीर (Emmanuel Macron In AI Summit )
अपने भाषण को आम आदमी से जोड़ते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने एक शानदार उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि दस साल पहले मुंबई का एक स्ट्रीट वेंडर (सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाला) कागजात न होने के कारण बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था. लेकिन आज वही शख्स अपने मोबाइल फोन और क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए डिजिटल पेमेंट ले रहा है.” मैक्रों ने इसे तकनीक के जरिए आई सामाजिक और आर्थिक क्रांति की सबसे स्पष्ट तस्वीर बताया.
ये भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट 2026: भारत मंडपम से गूंजा पीएम मोदी का ‘सर्वजन हिताय’ का मंत्र
100 देशों का महाकुंभ (AI Summit India)
बुधवार को पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में दुनिया के सबसे ताकतवर नेता जुटे हैं. मंच पर मैक्रों के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम समेत 100 देशों के 500 से अधिक AI दिग्गज मौजूद हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
