देश

Raj Kundra को ED ने भेजा समन, कहा— 4 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी के समक्ष पेश हों, देरी न करें

Raj Kundra News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में सोमवार को एक और समन भेजा. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 4 दिसंबर को ईडी के अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा है.

राज कुंद्रा को सोमवार को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए पहले ही समन भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने ईडी से कुछ अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे ईडी ने स्वीकार करते हुए उन्हें अब 4 दिसंबर को फिर से तलब किया है.

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को भी समन भेजा गया

रविवार को भी ईडी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा, एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ समेत कई संदिग्धों को समन भेजा था. इन सभी को इस सप्ताह ईडी के समक्ष जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया गया है. ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को जुहू स्थित राज कुंद्रा के आवास पर तलाशी के बाद इन सभी को समन जारी किया है.

अश्लील सामग्री के निर्माण-वितरण की जांच

जानकारी के अनुसार, यह तलाशी अभियान पोर्नोग्राफी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में ली गई थी. एजेंसी का कहना है कि वह विभिन्न ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अश्लील सामग्री के निर्माण और वितरण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है.

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ये हैं आरोप

राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पोर्नोग्राफिक कंटेंट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वितरित किया था, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियां हो रही थीं. इस मामले में गहना वशिष्ठ और कई अन्य के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी.

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इस रैकेट से जुड़े लोग अश्लील सामग्री के उत्पादन और उसके वितरण से बड़ी रकम कमा रहे थे. ईडी द्वारा की जा रही जांच में कई अन्य प्रमुख लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है.

फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने पोर्न रैकेट पकड़ा

मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में एक पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया था. इसके बाद से पुलिस एक्टिव हो गई थी और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

इस दौरान पुलिस के हत्थे चार लोग चढ़े. उनसे पूछताछ हुई तो राज कुंद्रा का नाम सामने आया. उसी के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया. राज कुंद्रा पर मॉडल पूनम पांडे, अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा, अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे.

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago