देश

Agra News: 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा फोर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है वजह

Agra News: यदि आप 12 फरवरी 2023 को ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार करने का मन बना रहे हैं और पूरी पैकिंग कर चुके हैं व ताजमहल की सुंदरता निहारने के लिए आतुर हुए जा रहे हैं, तो ये खबर एक बार जरूर पढ़ लें. 12 फरवरी को ताजमहल और आगरा किला (Agra Fort)  में आम पर्यटकों का प्रवेश नहीं होगा. यानी ताजमहल और आगरा किला पूरे दिन 12 फरवरी को बंद रहेगा.

दरअसल जी-20 समिट (G-20 Summit) के प्रतिनिधियों की विजिट 12 फरवरी को होने जा रही है. इसलिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक दोनों स्मारकों को बंद रखने का निर्णय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किया है. स्मारकों को बंद रखे जाने की अधिसूचना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मीडिया को दी गई है. जानकारी मिली है कि G-20 के प्रतिनिधि 10 फरवरी को आगरा आएंगे. 11 फरवरी को बैठक आहूत की जाएगी और 12 फरवरी को प्रतिनिधियों की विजिट ताजमहल व आगरा किला में होगी. जी-20 के प्रतिनिधियों की विजिट के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने प्राचीन स्मारक, पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1959 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए 12 फरवरी को पूरे दिन ताजमहल व आगरा किला को बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर खुलेंगे अस्पताल, 50 और 200 बेड की होगी सुविधा, गरीबों को मिलेगा फ्री इलाज

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. राजकुमार पटेल ने बताया कि 12 फरवरी को ताजमहल व आगरा किला की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद कराई जा रही है. इससे पर्यटक ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर सकेंगे. वेबसाइट पर भी पर्यटकों को इसकी जानकारी दी जाएगी. इसलिए जो भी आगरा व ताजमहल घूमने के लिए निकल रहे हैं. वो एक बार वेबसाइट पर जाकर अवश्य विजिट कर लें.

बड़े स्तर पर होने जा रहा यूपी में जी-20 समिट का आयोजन

बता दें कि यूपी में जी-20 समिट का आयोजन बड़े स्तर पर होने जा रहा है. लखनऊ में आयोजन सम्बंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बड़ी संख्या में कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी समिट से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं. तो वहीं कमिश्नर डा. रोशन जैकब ने रोड लाइट्स सहित जी-20 सम्मेलन से जुड़े सभी कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं. साथ ही पूरा शासन व प्रशासनिक अमला समिट की तैयारी में जुटा हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago