खेल

Shubman Gill: कीवी गेंदबाजों पर फोड़ा सफलता का बिल, टीम इंडिया का नया शतकवीर गिल

Shubman Gill IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में शुभमन गिल के पहले टी 20 शतक की बदौलत इंडिया ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर टी 20 इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर सीरीज डिसाइडर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. शुभमन गिल (Shubman Gill)  के 63 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से बनाए नाबाद 126 रन के दमपर इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंदों पर 44 और हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए. 235 के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम सिर्फ 66 के स्कोर पर सिमट गई. हार्दिक पंड्या ने 4 जबकि अर्शदीप, उमरान और शिवम मावी ने 2-2 विकेट झटके. गिल प्लेयर ऑफ द मैच और कप्तान हार्दिक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

न्यूजीलैंड की रिकॉर्ड हार

ये हार न्यूजीलैंड के लिए शर्मनाक रही. कीवी टीम सीरीज तो हारी ही इंडिया में टी 20 में सबसे कम स्कोर पर आउट होने वाली टीम बन गई साथ टेस्ट खेलने वाली किसी भी टीम की सबसे बड़ी हार को गले लगा बैठी जबकि ओवरऑल ये दूसरी सबसे बड़ी हार थी. बता दें कि टी 20 में सबसे बड़ी हार केन्या को झेलनी पड़ी थी जब 2007 में श्रीलंका ने उसे 172 रन से हराया था .

ये भी पढ़ें: Bharat Express: इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ भारत एक्सप्रेस, अब देखिए व्यूज कम, न्यूज ज्यादा

गिल का रिकॉर्ड शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने 126 रनों की अपनी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. गिल टी 20 में इंडिया की तरफ से शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इसके पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. गिल की 126 रनों की पारी इंडिया की तरफ से टी 20 में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है. इसके पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने पिछले साल एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. इस शतक के साथ गिल कोहली, रोहित, रैना और राहुल की सूची में शामिल हो गए. इन सभी बल्लेबाजों के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंडिया के लिए शतक जड़ने की उपलब्धी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की तरफ से वनडे में गिल का स्कोर ही सर्वाधिक है. 208 रनों की पारी खेलकर गिल ने सचिन के 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

इंडिया के फ्यूचर हैं गिल

सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अब शुभमन गिल. जी हां… गिल का नाम अब इन दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शुमार किया जाने लगा है और ऐसा माना जा रहा है कि गिल ही वो अगले बल्लेबाज हैं जो भविष्य में न सिर्फ इंडियन क्रिकेट को लीड करेंगे बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी इनकी बल्लेबाजी का डंका बजेगा. और ऐसा यूं ही नहीं कहा जा रहा बल्कि गिल के बल्ले से निकलने वाले शतक समीक्षकों को ऐसा कहने पर मजबूर कर रहे हैं. बता दें कि नए साल में गिल 5 शतक जड़ चुके हैं जिसमें वनडे में एक दोहरा शतक भी शामिल है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मुश्किल मा टुरा-टुरी! लिव-इन का रजिस्ट्रेशन, ब्रेकअप पर अर्जी, क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?

Chhattisgarh UCC Draft On Live In Relationship: छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो…

9 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले पर बड़ा एक्शन: 6 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में…

11 minutes ago

दिवाली से पहले शेयर बाजार में धमाका: 4 दिन में सेंसेक्स 3500 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़ रुपये

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…

24 minutes ago

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…

39 minutes ago

Dhanteras 2026 Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

39 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

41 minutes ago