देश

पर्यावरण संतुलन की जिम्मेदारी पर मनोहर लाल का जोर, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धरती को हरा-भरा बनाने के लिए शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पौधारोपण किया. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने स्टाफ सदस्यों को धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने का संकल्प भी दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन हमारी सांस्कृतिक परंपरा ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है. धरती को हरा-भरा बनाने में सभी को योगदान देना होगा और मिलकर पौधारोपण करने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ होगा, बल्कि संतुलन भी बढ़ेगा.

प्रधानमंत्री मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी. पीएम का मानना है कि जितना सम्मान हम अपनी जन्म देने वाली मां को देते हैं, उतना ही सम्मान, हमारी धरती माता को भी दें.

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वायु, जल व मिट्टी हर प्रकार के प्रदूषण की समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है- प्लास्टिक मुक्त धरती. आज प्लास्टिक से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है और हमें इसके प्रति भी सचेत होने की आवश्यकता है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों को भी इससे नुकसान होगा. पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.

PM मोदी का पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय अभियान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पौधारोपण अभियान को गति देनी होगी. पेड़-पौधे हमें छांव, फल और ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी मदद करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि तरह से विश्वभर में योग को नई पहचान दिलाई है, उसी तरह विश्वभर में पौधारोपण अभियान के साथ हर व्यक्ति जुड़े और पर्यावरण को स्वच्छ रखने और धरती को हरा-भरा बनाने में साल में एक बार पौधारोपण जरूर करे. उनका कहना था कि शहरीकरण लगातार बढ़ रहा है, आधुनिक सुविधाओं से जुड़ने के साथ ही पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी.

ये भी पढ़ें: World Environment Day: एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्क ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में रोपे तुलसी के पौधे

-भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

54 seconds ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

3 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

5 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

26 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

42 minutes ago