Bharat Express DD Free Dish

World Environment Day: एलन मस्‍क के पिता एरोल मस्क ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में रोपे तुलसी के पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर एरोल मस्क ने दिल्ली में तुलसी रोपण किया. इस्कॉन मंदिर के दर्शन भी किए. भारतीय वेशभूषा धारण की. उनके द्वारा किया गया तुलसी रोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे गया.

Errol Musk World Environment Day
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Errol Musk India Visit: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के इस्कॉन मंदिर-ईस्ट ऑफ कैलाश में सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड की ओर से एक विशेष आयोजन किया गया. इस मौके पर विश्‍व विख्‍यात कारोबारी एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक के ग्लोबल एडवाइजर एरोल मस्क ने पौधे रोपे.

यहां एरोल मस्क ने तुलसी के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. तुलसी रोपण भारतीय परंपरा में पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है.

मस्क की भारत यात्रा, सनातन धर्म की प्रशंसा

एरोल मस्क इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. उन्होंने हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन किए और सनातन धर्म की प्रशंसा करते हुए कहा, “पूरी दुनिया को भगवान शिव का अनुसरण करना चाहिए.” उन्होंने भारतीय संस्कृति की सराहना की और इच्छा जताई कि उनका बेटा एलन मस्क भी भारत आए.

ISKCON delhi
दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर.

दिल्‍ली में आज हुए कार्यक्रम में एरोल मस्क के साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, सर्वोटेक के एमडी रमन भाटिया, बड़ा बिजनेस के संस्थापक डॉ. विवेक बिंद्रा और इस्कॉन दिल्ली के अध्यक्ष मोहन रूपा दास मौजूद रहे. आयोजन में मंदिर भ्रमण, विशेष महा आरती और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई.

यह भी पढ़िए: Errol Musk ने PM मोदी को बताया शानदार नेता, भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की

पर्यावरण के लिए सर्वोटेक की सराहनीय पहल

इस आयोजन के जरिए सर्वोटेक रिन्यूएबल ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. प्रभुत्व तिवारी ने बताया कि यह आयोजन पर्यावरण और भारतीय परंपराओं का सुंदर संगम साबित हुआ.

यह भी पढ़िए: ‘पूरी दुनिया भगवान शिव का अनुसरण करे…’: Elon Musk के पिता ने यूं की सनातन धर्म की समावेशिता की सराहना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read