देश

शारदीय नवरात्र पर राबड़ी आवास में कलश स्थापना, तेज प्रताप मां दुर्गा की भक्ति में डूबे

पटना–  शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार को लोग मां दुर्गा की आराधना में डूबे हैं. दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह कलश स्थापना की जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर भी कलश स्थापना की गई. बिहार की सत्ता में राजद के लौटने बाद राजद परिवार में खुशी है. शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ उनके बड़े बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे.

तेज प्रताप यादव लाल वस्त्र पहन कर पूजा करते नजर आए। तेज प्रताप ने पूजा की कई तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की है. तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कलश स्थापना की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, आप सभी देश वासियों सह बिहार वासियों को नवरात्र महापर्व की ढेर सारी शुभकामनाए है. मेरी मां (पूर्व व प्रथम महिला मुख्यमंत्री, बिहार) और मैंने बिहार के विकास के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की.

तेज प्रताप सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे और फिर से बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को फूल का गुच्छा देकर स्वागत किया. उल्लेखनीय है कि पूर्व में तेज प्रताप और जगदानंद सिंह के रिश्ते बहुत मधुर नहीं रहे हैं. कई सार्वजनिक मंचों से तेज प्रताप पार्टी के अध्यक्ष सिंह का विरोध कर चुके हैं.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 minute ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

8 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

2 hours ago