देश

UP News: जीते जी कराया था खुद का क्रिया कर्म, मृत्यु भोज के 2 दिन बाद शख्स की मौत

Eta Hakim Singh Death: यूपी के एटा में जीते जी अपनी तेरहवीं कराने वाले व्यक्ति की 2 दिन बाद ही मौत हो गई. उसकी तेरहवीं में सैकड़ों लोग भोजन करने आए थे. हालांकि किसी को पता नहीं था कि 2 दिन बाद ही उसकी मौत हो जाएगी. उनकी मौत से गांव के लोग भी हैरान है.

जानकारी के अनुसार एटा हाकिम सिंह ने 15 जनवरी को अपना क्रिया कर्म करवाया था. जीते जी तेरहवी कराने पर हाकिम सिंह ने कहा कि परिवार वालों से उनका भरोसा उठ गया है. मरने के बाद वो तेरहवी करेंगे या नहीं, इसलिए मैंने जीत जी ही सारी क्रियाएं कर लीं.

यह भी पढे़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में तीन दिनों तक अखंड पाठ करेगा सिख समुदाय…ये बड़ा कारण आया सामने, जानें प्राण-प्रतिष्ठा से क्या है लिंक

800 लोगों ने किया था तेरहवीं का भोजन

इस घटना के 3 दिन बाद ही हाकिम सिंह की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हाकिम की मौत नेचुरल डेथ है. मौत के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. बता दें कि एटा के मुंशी नगर के रहने वाले हाकिम सिंह ने कार्ड छपवाकर अपनी तेरहवी के निमंत्रण बांटे थे. इसमें करीब 800 लोग शामिल हुए थे.

परिजन संपत्ति के लिए करते थे परेशान

हाकिम ने बिहार की एक युवती के साथ विवाह किया था. कुछ समय तक साथ रहने के बाद पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई. ऐसे में उनकी कोई संतान नहीं थी. पुत्र नहीं होने के कारण उसकी संपत्ति पर उसके परिजनों ने कब्जा कर लिया था. उनके इस व्यवहार से हाकिम काफी परेशान रहते थे.

इतना ही नहीं हाकिम ने बताया कि उनके भतीजे उनके साथ मारपीट करते थे. इतना ही नहीं उन्होंने उनकी 5 बीघा जमीन भी हड़प ली थी. ऐसे में उन्हें भरोसा नहीं था कि वे लोग उनकेे मरने के बाद तेरहवीं करेंगे या नहीं.

यह भी पढे़ेंः Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण हादसा, नाले में ऑटो रिक्शा गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

4 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

11 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

28 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

32 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

49 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago