देश

सरकारी कंपनिया 10 रुपए तक घटा सकती हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, आखिरी बार 2021 में कम हुए थे दाम

Petrol Diesel Price reduce: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम मई 2022 से स्थिर हैं लेकिन अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कंपनियां ईंधन के दामों में कटौती कर सकती हैं. तेल का उत्पादन और विपणन करने वाली तीनों सरकारी कंपनियां इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन बजट से पहले दामों में कटौती कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः UP News: जीते जी कराया था खुद का क्रिया कर्म, मृत्यु भोज के 2 दिन बाद शख्स की मौत

समीक्षा के बाद दामों में हो सकती है कटौती

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो तेल कंपनियां इस महीने 2024 की तीसरी तिमाही की समीक्षा करेगी. इसके बाद वह दामों में 10 रुपए तक की कटौती कर सकती है. इससे लोगों को मंहगाई से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार तीन सरकारी कंपनियों ने पिछली 2 तिमाही में भारी मुनाफा कमाया है ऐसे में तीसरी तिमाही में भी उसे लाभ होने की उम्मीद है.

कंपनियों को हुआ भारी मुनाफा

जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में तीन कंपनियों का कुल लाभ 57 हजार करोड़ रुपए से अधिक था. जो कि 22-23 के लाभ से 4 हजार प्रतिशत अधिक है. ऐसे में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार घटती कीमतों से कंपनियों का कुल प्राॅफिट तीसरी तिमाही में 75 हजार करोड़ से अधिक हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः ‘कमोड की सीट बंद कर बैठ जाइये…’ मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में टाॅयलेट में बैठ पैसेंजर ने पूरी की यात्रा

बता दें कि केंद्र सरकार ने आखिरी बार जनता को मंहगाई से राहत देते हुए 21 मई 2022 को ईंधन के दामों में कमी की थी. फिलहाल दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 पैसे और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

35 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago