देश

UP Politics: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अखिलेश को बताया ‘मुंगेरी लाल’, PDA यात्रा पर साधा निशाना

शिवांग तिमोरी

UP Politics: समाजवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताए जाने और अब दिल्ली दूर नही हैं व पीडीए यात्रा…पर भाजपा नेताओं का पलटवार जारी है. इसी क्रम में ताजा बयान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का सामने आया है, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि समय-समय पर हमारे देश में मुंगेरी लाल पैदा होते रहे हैं, जो दिन में सपना देखा करते हैं. एक धरती पकड़ नाम के व्यक्ति थे, जिन्होंने जीवन भर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था, इसलिए ज्यादा कुछ कह नही सकता.

उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जो इस तरह के बोर्ड लगा रहे हैं या फिर पर्चे बांट रहे हैं प्रधानमंत्री के, मैं यही कह सकता हूं कि वर्तमान युग के मुंगेरी लाल हो सकते हैं.

आजम खान पर लगाया दंगा कराने का आरोप

कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी इटावा लक्ष्मी नारायण चौधरी एक कार्यक्रम को लेकर इटावा पहुंचे थे और इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर निशाना साधा और कहा, “एक कहावत है ना, जो जैसा होता है वो वैसा ही सोचता है. उन्होंने खुद ही यह कर्म कराए हैं. मुजफ्फरनगर दंगा उन्हीं की देन है. कोसी कला में सरकार आते ही दंगा हुआ वो उनकी ही देन थी. उन्होंने दंगे ही दंगे कराए हैं. उन्होंने यही काम किया है.  हमारे यहां किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई कभी नहीं हुई और जो दोषी हैं उन्हें कभी बख्शा नहीं गया.”

ये भी पढ़ें- “जासूसी किस लिए…?” अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, यूपी में गरमाई सियासत

सपा सांसद रामगोपाल यादव पर भी साधा निशाना

सपा सांसद रामगोपाल यादव के यूपी में ‘फेक एनकांउटर’ वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा, “प्रोफेसर साहब विद्वान आदमी हैं, प्रोफेसर साहब को मालूम होना चाहिए ज्यादातर सभी एनकाउंटरों के खिलाफ लोग वहां कोर्ट में गए. आज तक कोर्ट ने सबको अब तक सही माना है. उन्होंने अपराधियों को लेकर कहा, “कोई भी व्यक्ति पुलिस पर हमला करेगा कोई भी आम जनता के साथ लूटमार करेगा या मारेगा, तो उसकी आरती थोड़े ही उतारी जाएगी.” उन्होंने कहा कि जैसा जो व्यक्ति है उसके साथ ठीक वैसा ही व्यवहार होता है. कैबिनेट मंत्री ने ये भी कहा कि हमें कोई मारेगा तो हम उसका जवाब नहीं देंगे क्या?

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

21 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

29 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

43 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago