देश

“घर-आंगन की मिट्टी हमें कर्तव्य की याद दिलाती रहेगी”, ‘मेरी माटी-मेरा देश अमृत कलश यात्रा’ के समापन में बोले पीएम मोदी

PM Modi: मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बन रहा है.” उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम आज एक महा उत्सव का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक नए संकल्प का शुभारंभ भी कर रहे हैं. 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए ‘मेरा भारत युवा’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है.”

पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है, वो हमें कर्तव्य भाव की याद दिलाती रहेगी. ये मिट्टी हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा कि देशभर से जो पौधे आए हैं, उनसे यहां एक अमृत वाटिका बनाई जा रही है. इसका शिलान्यास भी अभी यहां हुआ है. ये ‘अमृत वाटिका’ आने वाली पीढ़ियों को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा देगी.

इंडिया गेट के बगल में बनाया जा रहा है अमृत वाटिका

बता दें कि इंडिया गेट के बगल में बनाए जाने वाले स्मारक लॉन अमृत वाटिका के लिए 12,000 वर्गमीटर का क्षेत्र निर्धारित किया गया है और यह स्थल अगले छह महीनों में आगंतुकों के लिए तैयार हो जाएगा. वाटिका ग्रैंड कैनोपी और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के नीचे नेताजी बोस की प्रतिमा के निकट स्थित होगी.

यह भी पढ़ें: iPhone का यह फीचर हैकिंग से सुरक्षित रखता है यूजर्स का डाटा, जानें क्या है Lockdown Mode?

जीवंत विरासत का प्रमाण होगा वाटिका

अधिकारियों के अनुसार, यह उद्यम किसी की साझा विरासत का जीवंत प्रमाण होगा, जिसमें भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व करने वाली मिट्टी और पौधे होंगे. योजना स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाने और ‘अमृत वाटिका’ विकसित करने की है. युवाओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने अपने गांवों से मिट्टी एकत्र की और इसे ब्लॉक स्तर पर पहुंचाया. छोटे शहरी निकायों से भी मिट्टी एकत्र की गई और नगर पालिकाओं और अन्य बड़े शहरी स्थानीय निकायों में लाई गई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago