देश

हर चीज ऑर्गेनिक है…क्योंकि, इन्होंने पुरानी तकनीक-तरकीब को कहा अलविदा और फिर किसानों दे दिया खेती करने का नया नजरिया

यूपी में बरेली के एक किसान ने अपनी नई तकनीक से पारंपरिक खेती को सिर के बल खड़ा कर दिया है.  खेती को लेकर किसानों की पुरानी तरकीब को अब अलविदा कह कर हिंदुस्तान के किसानों के लिए नया नजरिया दे दिया है. इस खेती में केमिकल नहीं है. बल्कि खाद से लेकर हर चीज ऑर्गेनिक है. जाहिर है रामवीर न सिर्फ पेड़ पौधे और सब्जियां उगा रहे हैं बल्कि वे देश के हेल्थ की चिंता भी कर रहे हैं.

रामवीर के हाइड्रोपोनिक खेती की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसको कहीं भी उगाया जा सकता है. घर की छत से लेकर बालकनी तक और बड़े स्तर पर खेत में बेहद आसानी से इसे किया जा सकता है.

रामवीर ने हाइड्रोपोनिक खेती कैसे शुरू की इसके पीछे एक बेहद मार्मिक कहानी है. दरअसल रामवीर अपने चाचा के कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि कीटनाशक वाले फल खाने के चलते उनके चाचा बीमार पड़ गए हैं. रामवीर ने तय किया कि वे अब ऐसी खेती करेंगे जिससे लोगों के सेहत से खिलवाड़ न हो.

रामवीर की खेती में सिर्फ पेड़ पौधे लगा देना और सब्जियां उगा देना नहीं है. दरअसल रामवीर ने खेती को नया आयाम दिया है. जिसमें खेती का मतलब आर्गेनिक सब्जियां, मछलीपालन और स्विमिंग पुल भी है. नर्सरी में देशी विदेशी पौधे कमाई की नई कहानी कह रहे हैं साथ ही भारत के किसानों के लिए अपने पारंपरिक खेती को बदलने की हिदायत भी दे रहे हैं.

हाइड्रोपोनिक तकनीक के बारे में रामवीर की सोच न सिर्फ़ कमाई करना है बल्कि कम से कम जगह में और कम से कम खर्चे में खेती करना है. पुदीना से लेकर गोभी तक के उगाने का उनका तरीका बेहद शानदार है. रामवीर ने अपने फार्म हाउस में पर्यटन का विशेष ख्याल रखा है. छोटे छोटे पौधों के बीच में छोटे छोटे रहने के कमरे आकर्षण के बड़े केंद्र हैं. खेती किसानी और प्रवास का प्रबंधन अपनी ओर बरबस ही ध्यान खींचता है.

रामवीर की खेती का तरीक़ा उन निराश युवाओं को ऊर्जा से भर देगी जो खेती करने की जगह शहरों में रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं. युवा इस नई तकनीक से अपना कैरियर और भविष्य दोनों संवार सकते हैं. रामवीर ने खेती के कई आयाम दर्शाए हैं जिसमें जमीन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो. इसमें स्वीमिंग पुल, रेस्टोरेंट, मछलीपालन, और देशी आर्गेंगिक खेती का बेजोड़ दर्शन है.

किसानी की इस नई तकनीक में भारत के उज्ज्वल भविष्य का सपना है. युवाओं का करियर है और कृषि को लाभपरक बनाने की कोशिश है. निश्चय ही रामवीर  की हाइड्रोपोनिक तकनीक से किसानों को बड़ा फायदा हो सकता है.

बरेली से विशेष संवाददाता देवनाथ की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक गंगा नहर पटरी प्रोजेक्ट के लिए काटे जा रहे 1 लाख से ज्यादा पेड़ों की जांच के लिए NGT ने गठित की कमेटी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago