सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 25 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों की भीड़ एक रेस्तरां के शीशे तोड़ती और वहां जमकर उत्पात मचाती नजर आ रही है. इस क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना पश्चिम बंगाल की है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने खाना खाने के बाद बिल मांगने और कथित तौर पर चिकन परोसे जाने के विवाद में रेस्तरां में तोड़फोड़ की.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टर रितेश देशमुख के एक पेरोडी अकाउंट्स से यह वायरल वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के ड्यूर्विंग होटल में RSS के कुछ गुंडे आते हैं और पेट भरकर खाना खाते है. खाना खाने के बाद वे बिना बिल दिए जाने लगते हैं तभी दुकानदार एक RSS के गुंडे को बुलाकर बिल मांगता है. दुकानदार के बिल मांगते ही RSS के गुंडे ये आरोप लगाकर दुकान में तोड़फोड़ करने लगते है की उन्हें ख़ान में चिकन दिया गया है.’
गांधी जयंती के अवसर पर आतिशबाज़ी के लिए ईरान का कोटि कोटि धन्यवाद।
Happy birthday Bapu.
https://t.co/VLIayIBKaE— रितेश देशमुख ( 𝙿𝚊𝚛𝚘𝚍𝚢 ) (@Deshmukh_0) October 1, 2024
इसी दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया.
वीडियो के की-फ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि दिख रहा रेस्तरां पश्चिम बंगाल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मोहाखाली इलाके में स्थित ‘दुर्बिन बांग्ला’ (Durbin Bangla) रेस्तरां है.
वीडियो में दिखाई दे रहा रेस्तरां का बाहरी हिस्सा और अंदरूनी बनावट ‘दुर्बिन बांग्ला’ की ऑनलाइन उपलब्ध तस्वीरों से हूबहू मेल खाती है. इसके अलावा, हंगामे के बीच वीडियो में हरे रंग की वर्दी पहने एक पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहा है, जो स्पष्ट रूप से बांग्लादेश पुलिस की वर्दी है.
संबंधित कीवर्ड्स के जरिए खोजबीन करने पर बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट्स मिलीं. इन खबरों के अनुसार, यह घटना 13 नवंबर 2026 को ढाका के मोहाखाली स्थित ‘दुर्बिन बांग्ला’ रेस्तरां में घटी थी.
एक रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां में खाली सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसके बाद भीड़ ने कर्मचारियों से मारपीट की और रेस्तरां में जमकर तोड़फोड़ मचाई.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो को भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है. इस वीडियो का न हीं RSS कार्यकर्ताओं और न ही भारत से कोई लेना देना है. इसलिए सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी भी वीडियो या फिर दावे पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
यह भी पढ़ें: क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच
-भारत एक्सप्रेस
NCR AQI Improvement: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए 19 से 27…
Robert Pattinson: रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड यानी 007 बन गए हैं. कभी थिएटर के…
Punjab Stubble Burning: पंजाब में 16 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 6,433 घटनाएं दर्ज…
OP Rajbhar house gherao Lucknow: एक ओर ओपी राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव और…
दिल्ली पुलिस ने गुजरात की साबरमती जेल प्रशासन को पत्र लिखकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने…