चुनाव

Lok Sabha Election 2024: चुनाव ड्यूटी में लगे सात होमगार्ड व 29 मतदानकर्मियों सहित 198 की मौत, गर्मी और लू ने ढाया कहर, सरकार अलर्ट

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए अब वोटिंग समाप्ति की ओर है. आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदाता जारी है. तो वहीं मतदान शुरू होने से पहले यानी शुक्रवार को ही चुनाव ड्यूटी में लगे सात होमगार्ड व 29 मतदानकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. इसी में 10 बिहार के मतदानकर्मी भी शामिल हैं. इस खबर के बाद से यूपी सहित बिहार तक हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं कुल 198 मौतों की खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है. इसके बाद यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है और अतिरिक्त बिजली खरीदने की बात कही है.

भीषण गर्मी व लू की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को लू लगने और गर्मी से प्रदेश में 198 लोगों की मौत हो गई. इसमें से शनिवार को हो रहे मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में तैनात 19 मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी थे तो वहीं, बिहार में भी 10 मतदानकर्मियों की जान चली गई है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: बिहार के इस गांव में दोपहर 12 बजे तक एक भी वोटर नहीं पहुंचा मतदान केंद्र, अधिकारियों में मचा हड़कंप

वाराणसी में हुई 18 मौतें

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का पारा 45 डिग्री से अधिक या इसके आस-पास ही दर्ज किया गया. तेज धूप के साथ लू ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. दिन के साथ ही रातें भी इतनी गर्म है कि लोगों का रात में सोना भी दुश्वार हो गया है तो वहीं रह-रह का लाइट भी खूब जा रही है. वाराणसी के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी में लगे 18 लोगों की मौत हो गई. अकेले मिर्जापुर में आठ होमगार्ड और एक सुरक्षाकर्मी की मौत की खबर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया. सोनभद्र में भी तीन मतदान कर्मी और एक सुरक्षा कर्मी की मौत की खबर सामने आई है. हालांकि मौतों के कारण को लेकर जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने कहा कि अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि किस वजह से मौते हुई हैं लेकिन सभी लक्षण लू लगने के ही सामने आ रहे हैं. चंदौली में दो होमगार्ड तो वहीं रायबरेली में स्ट्रांग रूम में तैनात भदोही निवासी दरोगा की भी मौत हो गई है.

सीएम योगी ने दिए ये आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी-लू से बचाने के लिए आमजन के साथ ही पशुधन और वन्यजीवों के लिए भी खास बंदोबस्त किया जाए. इसी के साथ ही गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं करने के आदेश सीएम ने दिए हैं. तो वहीं अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है. ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं. वहीं सीएम योगी ने अधिकारियों को तुरंत फोन उठाने के लिए कहा है व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने राहत आयुक्त कार्यालय मौसम पूर्वानुमान का दैनिक बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिए हैं.

इन जिलों से सामने आई इतने मृतकों की संख्या

मीडिया सूत्रों के मुताबिक गर्मी व लू से शुक्रवार को वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के नौ जिलों में 68, बुंदेलखंड और कानपुर सहित आस-पास के जिलों में 47 लोग, प्रयागराज और आस-पास के हिस्सों में 45 लोग, हमीरपुर में 21, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में आठ, कानपुर और महोबा में चार-चार, बांदा में तीन और फर्रुखाबाद में एक बच्चे की मौत हो गई. रायबरेली व अयोध्या में चार-चार, अवध में 20, बहराइच में तीन, श्रावस्ती में पांच, सीतापुर में एक, गोंडा में दो व बाराबंकी में एक की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं मुरादाबाद में एक हेड कांस्टेबल, झांसी में चार, बदायूं व अलीगढ़ में एक-एक व्यक्ति, पीलीभीत में एक कपड़ा व्यवसायी, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 10, देवरिया में दो,गोरखपुर और बस्ती में तीन-तीन, संतकबीरनगर में एक, बागपत व एटा निवासी दो होमगार्ड, गाजीपुर निवासी एक कांस्टेबल और चुनाव ड्यूटी में आए दो निजी वाहन चालकों की भी मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago