Bharat Express DD Free Dish

Fake Currency

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के कथित मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नकली नोट बनाने की मशीन, ₹13,500 की नकली करेंसी, उपकरण और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है.

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ और मेरठ एक्सिस बैंक से ₹4.63 लाख के नकली नोट मिलने के बाद देश के बैंकिंग सिस्टम में हड़कंप मच गया है. जानिए क्या होता है Currency Chest.

सहारनपुर के बाद अब मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में लाखों रुपये के जाली नोट मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Fake Notes Seized in Agar Malwa: एमपी के आगर मालवा में दो युवक यूट्यूब से ट्रिक सीखकर 500 रुपये के नकली नोट छापने लगे। वे असली नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से उसकी कॉपी निकालते थे. पुलिस ने छापा मारकर दोनों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Sambhal fake currency case: उत्तर प्रदेश के संभल में एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जाली नोटों का बड़ा खुलासा हुआ है. शराफत हुसैन नामक आरोपी को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया है.

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा में मदरसे से 20 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं. इमाम के कमरे में 500-500 के नोट का मालेगांव लिंक निकल रहा है. आइये जानें यह कनेक्शन क्या है?

एलसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेविया गांव में रायमल सिंह परमार के खेत में बने एक तहखाने में नकली नोट छापे जा रहे हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूएई अधिकारियों और इंटरपोल के साथ समन्वय स्थापित करके हाई-प्रोफाइल नकली मुद्रा मामले के मुख्य आरोपी मोइदीनब्बा उमर बेरी की वापसी में सफलता प्राप्त की है. जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

साहिबगंज के बारहरवा स्टेशन पर रेल पुलिस ने ₹4.12 लाख के जाली नोट बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपी फरक्का से नोट लाकर पंजाब ले जाने की फिराक में थे.