Road Accident in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं. हादसा फलोदी उपखंड के मतोड़ा क्षेत्र में हुआ, जब एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी. बस में सूरसागर इलाके के श्रद्धालु सवार थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन से लौट रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया है.
हादसा मतोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ, जब एक टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया. टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गईय स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है. सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल से जोधपुर भेजा गया हैय
ग्रामीणों की मदद से चला ऑपरेशन
मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हादसा हुआ. सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रेवलर घुस गया. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टेंपो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया.
प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ. टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था और तीसरी लेन से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था. अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर टकरा गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
ये भी पढ़ें: ISRO का ‘बाहुबली’ लॉन्च! अंतरिक्ष में दिखेगा भारत का ‘पराक्रम’; जानें CMS-03 सैटेलाइट क्या काम करेगी?
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
जोधपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताया है और अधिकारियों को घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की आत्मा को शांति और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के लोगों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


