सांकेतिक फोटो
महाराष्ट्र पुलिस ने एख फर्जी रॉ के अफसर को गिरफ्तार किया है. ये शख्स खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बता कर लोगों को आयकर विभाग एवं सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था. आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि खुद को रॉ का अफसर बताने वाला इस शख्स ने अपना नाम चाणक्य रखा था.
पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी सेना के दक्षिणी कमान के सैन्य खुफिया एजेंसी की जानकारी के आधार पर की गई है. इससे पहले गुजरात से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जालसाजी के आरोपी किरण पटेल की गिरफ्तारी की गई थी जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताता था.
अधिकारियों ने बताया कि संतोष आत्माराम राठौड़ (35) को अहमदनगर में किराए के एक मकान से गिरफ्तार किया गया, जो अपनी महिला मित्र के साथ रह रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से रॉ का फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है. फर्जी पहचान पत्र पर ‘चाणक्य’ फर्जी नाम के साथ उप सचिव (आंतरिक सुरक्षा) लिखा है.
सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को अहमदनगर के शेवगांव में खुद को रॉ एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी दी थी. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आयकर विभाग, सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने में मदद करने के नाम पर पैसे ठगता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से कार्मिक विभाग का नियुक्ति पत्र भी बरामद किया गया है. आरोपी से पुलिस और सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…