पीएम मोदी के पैर छूते हुए सिंगर मैरी मेलबेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा पूरे विश्व में छाया हुआ है. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है. जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के बाद राष्ट्रगान जन गण मन को गाया गया. जिसे हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया. राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद मैरी मिलबेन ने मंच पर मौजूद पीएम मोदी के पैर छुए.
पीएम मोदी मैरी मेलबेन की शानदार प्रस्तुति पर तालियां बजा रहे थे. तभी मैरी मेलबेन उनके पास पहुंचीं और पैर छुए, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रोकते हुए उत्साह के साथ हाथ मिलाया. इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर मैरी मेलबेन का अभिवादन किया. जिसे मैरी मेलबेन ने भी हाथ जोड़कर पीएम मोदी के अभिवादन को स्वीकर किया.
इससे पहले जब पीएम मोदी ने न्यू पापुआ गिनी की यात्रा पर पहुंचे थे तो वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मोरापे ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया था. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हवाई जहाज से उतरते ही पैर छुए थे. जिसके बाद पीएम ने उन्हें रोकते हुए ऊपर उठाया और पीठ थपथपाई थी. पैर छूने का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
गौरतलब है कि पीएम मोदी व्हाइट हाउस के विशेष निमंत्रण पर 21 जून से 24 तक अमेरिका की यात्रा पर हैं. जहां से आज पीएम मोदी मिस्त्र की यात्रा के लिए काहिरा रवाना हो गए.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…