श्रीनगर जा रही वंदे भारत ट्रेन में परिवार ने बच्चे का मनाया जन्मदिन.
श्रीनगर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन में वाराणसी के एक परिवार ने केक काटकर बच्चे का जन्मदिन मनाया. परिवार के लिए यह एक कभी न भूल पाने वाला क्षण था. सबने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि देश के सबसे बड़े “चिनाब ब्रिज” पर धूमधाम से बच्चे ‘मोक्ष’ का जन्मदिन मनाने का मौका मिलेगा.
राकेश जायसवाल परिवार ने इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वे एफिल टावर से भी ऊंचे इस भव्य पुल पर अपने बच्चे का जन्मदिन मना पाएंगे. वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) में ही केक काटा गया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है. मोक्ष ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है! मैं बहुत खुश हूं कि मेरा बर्थडे इतने ऊंचे ब्रिज पर मना. थैंक यू मोदी अंकल!”
परिवार ने कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इस इलाके को इतना विकसित और खूबसूरत बनाया कि आज हम जैसे आम लोग भी यहां आकर खास लम्हों का जश्न मना सकते हैं.”
जन्मदिन (Birthday) मनाने आए बच्चे के पिता राकेश जायसवाल ने कहा, “यह पल हमारे लिए बेहद खास है. बच्चों का जन्मदिन इस ऐतिहासिक पुल पर मनाकर हमें गर्व महसूस हो रहा है. प्रधानमंत्री ने देश को जो तोहफा दिया है, उसके लिए हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं.” मोक्ष की मां ने कहा, “हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई मौका मिलेगा. यह सिर्फ एक ब्रिज नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के बचपन की सबसे खास याद बन गया है. मोदी जी का धन्यवाद.”
राकेश जायसवाल ने कहा, “यह संयोग ही था कि जिस दिन पीएम मोदी ने वंदे भारत (Vande Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, उसी दिन हमारे बेटे का जन्मदिन भी था. हमने सोचा कि हमें अपने बेटे का जन्मदिन इस ट्रेन की पहली यात्रा पर ही मनाना चाहिए ताकि उसका जन्मदिन उसके लिए यादगार बन जाए.”
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: PAK के साथ सीजफायर के फैसले पर ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी PM ने इंडियन लीडरशिप को सराहा
उल्लेखनीय है कि यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से भी ज्यादा है. यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेल सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…