देश

‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’: फरीदाबाद में मौत को मात देकर लौटा 9 साल का सम्राट, पिता और भाई की नहर में डूबने से मौत

Faridabad: ‘मौत’ और ‘जिंदगी’ के बीच की जंग में कभी-कभी ऐसे करिश्मे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. फरीदाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी. इस दर्दनाक हादसे में पिता और छोटे बेटे की तो जान चली गई, लेकिन 9 साल का बड़ा बेटा सम्राट लगभग 12 घंटे तक उफनती नहर में मौत से लड़ता रहा और आखिरकार कुदरत के करिश्मे ने उसे बचा लिया.

पिता का खौफनाक कदम

घटना बीते रविवार शाम की है, जब फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच इलाके से गुजर रही आगरा नहर के पास भगवत दयाल अपने दो बेटों के साथ पहुंचे. पेशे से इंजीनियर भगवत दयाल ने न जाने किस मानसिक तनाव में आकर अपने दोनों बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा और गहरा पानी उनकी राह में रोड़ा बना रहा.

5 किलोमीटर का सफर

9 साल का सम्राट पानी के तेज बहाव में करीब 5 किलोमीटर दूर तक बहता चला गया. मौत उसके सिर पर मंडरा रही थी, लेकिन पलवल के मांदकोल गांव के पास उसे पानी में लटकती एक पेड़ की टहनी दिख गई. सम्राट ने पूरी ताकत लगाकर उस टहनी को पकड़ लिया और करीब 12 घंटे तक, भूखा-प्यासा, गंदे पानी के बीच जिंदगी की उम्मीद थामे वहीं अटका रहा.

देवदूत बनकर आए दो युवक

सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे मांदकोल गांव के दो युवक, राजेंद्र और उसका साथी, जब नहर किनारे सैर कर रहे थे, तो उन्हें बच्चे की धीमी आवाज सुनाई दी. राजेंद्र ने बिना वक्त गंवाए नहर में छलांग लगा दी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पूरी रात ठंडे और गंदे पानी में रहने की वजह से सम्राट की हालत बिगड़ चुकी थी. राजेंद्र उसे अपने घर ले गए, गरम कंबल में लपेटा और चाय पिलाई, जिसके बाद बच्चे ने अपनी मां का फोन नंबर बताया.

मां की ममता और अधूरा परिवार

जब सम्राट की मां के फोन की घंटी बजी और उन्हें पता चला कि उनका बेटा जिंदा है, तो परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन ये खुशी अधूरी थी. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भगवत दयाल और उनके छोटे बेटे के शव यूपी के शेरगढ़ (छाता) इलाके से बरामद कर लिए गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है कि आखिर एक पिता ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

ये भी पढ़ें: बिहार में 7 मई को होगा ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद; तैयारी शुरू

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago