Mother Beats Children- bharat express
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर मामूली सा स्क्रैच आने से गुस्साई एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. आरोप है कि महिला ने महज चार साल के बेटे को 12 और छह साल की बेटी को आठ थप्पड़ मारे. बच्चों के रोने और चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मामला सामने आया.
मामला फरीदाबाद की पर्वतिया कॉलोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है. आरोप के मुताबिक, घर में मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच आने के बाद महिला गुस्से में आ गई. उसने इसका जिम्मेदार बच्चों को मानते हुए दोनों की पिटाई शुरू कर दी. घटना के दौरान बच्चे लगातार रोते और चिल्लाते रहे. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक घर की तरफ पहुंचा. इसी दौरान कथित मारपीट की घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. CCTV फुटेज के सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की.
बच्चों के पिता सेना में नायक के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग राजस्थान में है. पिता का आरोप है कि उनकी पत्नी पहले भी बच्चों के साथ मारपीट कर चुकी है. उन्होंने पत्नी के मायके वालों पर भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: 526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?
मामले में बच्चों के दादा ने पर्वतिया कॉलोनी चौकी में शिकायत दी है. शिकायत में बच्चों के साथ कथित मारपीट और परिवार को मिल रही धमकियों का जिक्र किया गया है. शिकायत के साथ CCTV फुटेज का भी हवाला दिया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है.
भारत एक्सप्रेस
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…