देश

Farrukhabad: आपसी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल किसान को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी जदुनाथ के बेटे मनोज कुमार को गांव के ही रामप्रताप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. ये विवाद इतना बढ़ा कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत लेकर मनोज कुमार अपने लड़कों के साथ रामप्रताप के घर गया था. यहीं पर राम प्रताप और उसका बेटा शिवम, मनोज से झगड़ा करने लगे. इसी दौरान रामप्रताप ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अपने घर के सामने ही मनोज को गोली मार दी. गोली लगने के बाद मनोज घायल हो गया.

ये भी पढ़ें- Wrester Protest: नये संसद की ओर बढ़ रहे थे पहलवान, पुलिस ने हिरासत में लिया, विनेश फोगाट बोलीं- “आरोपी को पनाह दे रही सरकार”

परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि घायल किसान को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में मातम पसर गया. मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर थाना हाजा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है.

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से अभियुक्त रामप्रताप तथा अभियुक्त शिवम दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर उनकी लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

तीस्ता से त्रिशूली तक, हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा पर अब नए सिरे से सोचने की जरूरत

हिमालयी नदियां भारत और नेपाल के लिए बिजली और आर्थिक विकास का बड़ा स्रोत हैं,…

13 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

15 minutes ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

21 minutes ago

आज के आंदोलनों में क्यों गूंज रहा है ‘इंकलाब जिंदाबाद’? जानिए इस नारे का असली मतलब

‘इंकलाब जिंदाबाद’ आज भी देश के अलग-अलग आंदोलनों में क्यों गूंजता है? जानिए कैसे एक…

23 minutes ago

बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे…

28 minutes ago

प्याज के दाम होंगे धड़ाम…! दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस’, जानें क्या रहेगा भाव?

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर…

36 minutes ago