देश

दिल्ली में सेवाओं पर जारी अध्यादेश वापस ले केंद्र सरकार- अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतरे तेलंगाना के सीएम केसीआर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आवास प्रगति भवन पहुंचे. यहां केसीआर ने शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सीएम केजरीवाल का स्वागत किया. इसके पूर्व बेगमपेट एयरपोर्ट पर मंत्री अजय कुमार, एमएलसी सुभाष रेड्डी और विधायक जीवन रेड्डी ने बेगमपेट एयरपोर्ट पर केजरीवाल का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने केसीआर से मुलाकात के दौरान केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में उनका समर्थन मांगा.

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश को वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा, “हम केजरीवाल के साथ खड़े रहेंगे, अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे.”

केसीआर’ ने केजरीवाल और भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. तेलंगाना के सीएम ने राजग सरकार से कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह अध्यादेश वापस लें नहीं, तो हम सभी केजरीवाल का समर्थन करेंगे. हम उनके साथ खड़े रहेंगे. हम अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. अनावश्यक रूप से इसे मुद्दा न बनाएं.सरकार को काम करने दीजिए.’’

ये भी पढ़ें: “वैचारिक मतभेद हों तो गठबंधन नहीं हो सकता”- AAP से गठबंधन के सवाल पर नवजोत सिंह सिद्धू की दो टूक

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी नीत सरकार ने अध्यादेश लाकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है. मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि यह दिल्ली के लोगों का अपमान है.’’ केंद्र ने हाल में दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर एक प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया, जिसे आप नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ ‘धोखा’ बताया था.

केसीआर ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर ‘‘लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को परेशान करने’’ का आरोप लगाया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब आपातकाल लगाया गया था और अब की स्थिति में कोई अंतर नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago