देश

किसानों ने कहा- मोदी सरकार में खेती के लिए मिल रही अधिक बिजली, गेहूं से लेकर धान की एमएसपी बढ़ने से आमदनी बढ़ी

मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में खेती के लिए बिजली की आपूर्ति बढ़ी है. इसके साथ गेहूं से लेकर धान और अन्य फसलों की एमएसपी में इजाफा होने से आमदनी में इजाफा हुआ है. यह जानकारी 9वें ईआईएमए एग्रीमंच इंडिया 2025 में किसानों की ओर से गुरुवार को दी गई.

आईएएनएस से बातचीत करते हुए नरेला दिल्ली के किसान अशोक कुमार खत्री ने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं काफी अच्छी हैं. खेती का पैसा भी समय से मिल रहा है और पेंशन भी सही समय पर आ रही है. जीएसटी सुधारों से काफी फायदा हुआ है. पहले किसी चीजों को खरीदने में एक लाख रुपए खर्च होते थे, आज केवल 90,000 रुपए में वह काम हो जाता है. इससे सभी लोगों को फायदा मिल रहा है.

पूसा कैंपस में आयोजित 9वें ईआईएमए एग्रीमंच इंडिया 2025 के बारे में खत्री ने कहा कि यहां काफी सारे बीज, खाद्य और खेती का अन्य सामान मौजूद है, जिसकी जानकारी किसानों को दी जा रही है. इससे खेती में फायदा होगा.

पहले बिजली की बड़ी समस्या थी, अब समय से आ रही

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के किसान कंक्षित सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों को काफी सारे लाभ मिले हैं. पहले बिजली की बड़ी समस्या थी, जिससे खेती में परेशानी होती है, लेकिन अब बिजली समय से आ रही है, जिससे किसान समय से खेती कर पा रहे हैं और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रही है.

राजस्थान के चूरू से आए रुकमान सारण ने कहा कि मोदी सरकार किसान हितैषी है. छोटी किसानों के लिए काफी अच्छा काम कर रही है. अब सब्सिडी सीधे खाते में आ रही है. यह एक बड़ी उपलब्धि है.

मेलों से किसानों में जागरूकता बढ़ रही है

नरेला के किसान रणबीर खत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में किसानों के लिए बड़े बदलाव हुए हैं. अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपए सालाना किसानों को मिल रहे हैं. वहीं, गेहूं से लेकर धान और अन्य फसलों की एमएसपी में भी काफी इजाफा हुआ है. इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है.

हापुड़ के किसान राहुल चौहान ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार की ओर से किसानों के लिए इस तरह के बड़े मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इससे किसानों में जागरूकता बढ़ रही है और नई पीढ़ी को भी खेती की ओर आकर्षित करने में मदद मिल रही है.


ये भी पढ़ें: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-I लॉन्च के लिए तैयार, अंतरिक्ष में ले जाएगा 300 किलो तक के सैटेलाइट


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कबूतरों के सहारे बड़ा सौदा! रूस की कंपनी ने शुरू की नई शुरुआत, सामने आई चौंकाने वाली डिटेल

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

52 seconds ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

4 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

11 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

15 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago