देश

Madhya Pradesh: पहले बाप ने युवती से की छेड़छाड़, केस दर्ज होने के बाद बेटे ने उसे जिंदा जला दिया

Madhya Pradesh Girl Burnt Alive: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 19 वर्षीय युवती को जिंदा जला देने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. युवती ने अपने दूर के एक रिश्तेदार पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था.

हालांकि गिरफ्तारी के अगले दिन ही वह जमानत पर बाहर आ गया. उसके बाद बदला लेने के लिए आरोपी के बेटे ने ही पीड़िता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

इंदौर में हो रहा था इलाज

यह घटना बीते 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन हुई. युवती को जलाने वाले की पहचान 22 वर्षीय अर्जुन बलई के रूप में हुई. युवती 27 प्रतिशत तक जल गई थी, जिसके बाद उसे खंडवा के ​एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिर यहां से इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में रिफर कर दिया गया. 17 अक्टूबर की देर रात इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.

द हिंदू से बातचीत में खंडवा के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज राय ने बताया कि युवती ने बीते 7 अक्टूबर को 48 वर्षीय मांगीलाल बलई के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया था.

आरोपी और युवती दूर के रिश्तेदार

उनके अनुसार, युवती और आरोपी एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं और कोतवाली थाना क्षेत्र के नलदा गांव में पड़ोसी भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों परिवार दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

एसपी राय ने कहा कि युवती ने खंडवा के अस्पताल में मरने से पहले दिए गए अपने बयान में अर्जुन का नाम लिया था, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया और उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा, ‘वह अभी जेल में है और युवती की मौत के बाद हमने केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं.’ उन्होंने कहा कि पुलिस उसके पिता मांगीलाल के खिलाफ आपराधिक साजिश की धाराएं जोड़कर उसे भी मामले में शामिल करने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर बोला हमला

इस घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीएम मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा है, “खंडवा में बीती 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन पेट्रोल डालकर जलाई गई छेड़छाड़ पीड़िता ने गुरुवार देर रात इंदौर में दम तोड़ दिया है! जी, यह सामान्य नहीं, “सरकारी-हत्या” है! आपकी पुलिस ने न समय रहते कार्रवाई की, न पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई! तभी तो आरोपियों ने दुस्साहस किया! शिकायत के बाद पीड़िता को पेट्रोल डालकर जला दिया! यह जंगलराज की पराकाष्ठा है! गृहमंत्री की कुर्सी तत्काल छोड़ दें!”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago