दुनिया

कनाडाई अधिकारी पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दे रहा बढ़ावा, भारत ने ट्रूडो सरकार को भेजी उसकी फोटो-डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस कनाडाई अधिकारी का नाम संदीप सिंह सिद्धू है, जो प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का सदस्य है और वह कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (Canadian Border Service Agency/सीबीएसए) में काम करता है. उसके अलावा कुछ और चरमपंथी हैं, जिन्‍हें भारत ने भगोड़े आतंकियों की लिस्ट में डाला है.

भारतीय जांच एजेंसी ने कनाडाई आतंकवादी की डिटेल जारी की.

संदीप सिंह सिद्धू को सजा देने के लिए उसकी फोटो एवं अन्‍य डिटेल भारत सरकार ने कनाडा की ट्रूडो सरकार को भेजी है, ताकि संदीप को भारत लाया जा सके और यहां कानूनी सजा दी जा सके. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 5 अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनमें गुरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह लांडा और अर्शदीप सिंह गिल शामिल हैं.

आईएसआई से भी है सिद्धू का ताल्लुक

खबरों में बताया जा रहा है कि संदीप सिंह सिद्धू वर्ष 2020 में बलविंदर सिंह संधू की हत्या को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के साथ-साथ पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अन्य गुर्गों के साथ संपर्क में था.

यह भी पढ़िए: कनाडा की तरफदारी कर रहा अमेरिका, कहा- पन्नू की हत्‍या की साजिश में शामिल थे भारत की R&AW के पूर्व अधिकारी

कनाडा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की

कुछ ही समय पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत ने कनाडा से गैंगस्टरों और आतंकवाद के आरोपियों सहित कुल 26 लोगों के प्रत्यर्पण की मांग की थी, लेकिन ट्रूडो सरकार ने अभी तक उन पर कार्रवाई नहीं की है. जायसवाल ने कहा, “जहां तक ​​मेरी जानकारी है, कनाडा के पास भारत से 26 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं.” उन्होंने आगे कहा कि 26 प्रत्यर्पण अनुरोधों के अलावा, कई अपराधियों के गिरफ्तारी अनुरोध भी हैं, जो कनाडाई सरकार के पास लंबित हैं.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago