देश

Haryana: पोता IAS अफसर, बेटों के पास 30 करोड़ की संपत्ति, फिर भी दाने-दाने को मोहताज बुजुर्ग दंपत्ति ने की आत्महत्या

Haryana News: हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें परिवार की उपेक्षा के शिकार वृद्ध दंपत्ती ने आत्महत्या कर ली है. आर्थिक रुप से समृद्ध इस दंपत्ति के परिवार में एक IAS अधिकारी भी है. मामला हरियाणा के चरखी दादरी का बताया जा रहा है. मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके एक बेटे के अलावा दो बहुओं और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस को दी थी सूचना

परिवार की बेरूखी से तंग आकर दोनों पति-पत्नी ने बुधवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्मघाती कदम को उठाने से पहले उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी भी दी थी. हालांकि पुलिस जब तक पहुंचती तब तक उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी. दोनों को तत्काल आनन फानन में दादरी सिविल हास्पिटल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटों के पास करोड़ों की संपत्ति पर दाने-दाने को थे मोहताज

मृतक दंपत्ति मूल रूप से गोपी निवासी थे. इनमें जगदीश चंद्र की उम्र जहां 78 वर्ष तो भागली देवी की उम्र 77 साल थी. दंपत्ति चरखी दादरी के बाढड़ा में अपने बेटे वीरेंद्र के पास रहते थे. यहीं पर दोनों ने अत्महत्या कर ली. मृतक दंपत्ति का पोता वर्ष 2021 बैच का आईएएस अधिकारी बताया जा रहा है.

उन्होंने अपने मरने की वजह बताते हुए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था. इममें उन्होंने लिखा है कि उनके बेटों के पास करीब 30 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं. बावजूद इसके वे दोनों को दो वक्त की रोटी तक नहीं देते थे.

इसे भी पढ़ें: UP News: बुलंदशहर के काली नदी के पास जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, मौके पर आलाधिकारी

अनाथ आश्रम में भी गुजारा था मुश्किल समय

पुलिस के अनुसार वृद्ध दंपत्ति पहले अपने छोटे बेटे के पास रहा करते थे, लेकिन उसकी मौत के बाद बहू ने उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया. वहां से निकाले जाने के बाद दोनों तकरीबन दो साल तक एक अनाथ आश्रम में रहे. इसके बाद गुजारे के लिए वे अपने दूसरे बेटे जिसका नाम वीरेंद्र है उसके पास चले आए. इसी बीच वृद्ध भागली देवी लकवे से पीड़ित हो गईं. दूसरे बेटे के यहां भी उनके उपर जुल्म ढाया जाता रहा. खाने पीने से लेकर हर चीज में उन्हे परिवार की बेरूखी का सामना करना पड़ता. पुलिस के मुताबिक मृतक जगदीश चंद्र ने अपनी दो बहुओं और एक बेटे के अलावा एक भतीजे पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है.

Rohit Rai

Recent Posts

जेफरी सैक्स ने की अदाणी समूह की तारीफ, कहा- भारत के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…

8 minutes ago

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

22 minutes ago

‘हवाई यात्रा मत कीजिए, आगे बढ़िए…’, सुप्रीम कोर्ट ने किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…

40 minutes ago

भारी पड़ेगा..! मीडिया पर क्यों भड़के अमिताभ बच्चन? आगबबूला हुए बिग बी

Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…

43 minutes ago

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

1 hour ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

1 hour ago