gazipur-medical-college-power-cut-problem
गाजीपुर: भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की हालत खराब कर दी है. कॉलेज में पिछले एक महीने से रोजाना घंटों बिजली गुल हो रही है. इससे न सिर्फ मरीजों की जान पर बन आ रही है, बल्कि पढ़ाई कर रहे सैकड़ों छात्र भी परेशान हैं.
सरकारी आदेश के मुताबिक मेडिकल कॉलेज को 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, ताकि इलाज और पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. आए दिन फाल्ट के कारण घंटों बिजली नहीं रहती. बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा मरीजों और छात्रों को उठाना पड़ रहा है.
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह काम चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लिया है, लेकिन इसकी भी अपनी सीमाएं हैं. हर दिन 300 से 400 लीटर डीजल खर्च हो रहा है. यह न तो सस्ता है और न ही स्थायी समाधान.
कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि बिजली कटौती का सबसे बुरा असर डायलिसिस और गंभीर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. कई बार इलाज बीच में रुक जाता है, जिससे मरीजों की हालत और खराब हो जाती है. कॉलेज में करीब 400 छात्र रहते हैं. गर्मी और बिना बिजली के हालात में उन्हें न तो ठीक से पढ़ाई हो पा रही है और न ही आराम. कई बार लैब में प्रयोग अधूरे रह जाते हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की संसद में योगी आदित्यनाथ का बजा डंका, योगी मॉडल की जमकर हुई तारीफ- VIDEO
गर्मी के इस मौसम में बिजली की खपत वैसे ही काफी बढ़ गई है, ऊपर से बार-बार फाल्ट से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. आम लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज जैसी जरूरी संस्था में बिजली की ऐसी समस्या बहुत गंभीर है.
लोगों का कहना है कि जब मेडिकल कॉलेज तक को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है, तो आम जनता की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है. प्रशासन और बिजली विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि मरीजों की जान और छात्रों का भविष्य दोनों सुरक्षित रह सके.
– भारत एक्सप्रेस
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…